कांग्रेस की जनदर्शन यात्रा शुक्रवार को चित्तौड़गढ़ में, कांग्रेस प्रत्याशी आंजना जनसंपर्क कर कांग्रेस के पक्ष में अधिकाधिक मतदान करने का करेंगे आव्हान
चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भैरूलाल चौधरी ने बताया कि किसान केसरी कांग्रेस प्रत्याशी उदय लाल आंजना शुक्रवार को चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव सामरी,पाटनिया,भालुंडी,भदेसर, अरनिया पंथ,नाहरगढ़,जालमपुरा, कन्नौज,सेमलिया,सुखवाडा,सहनवा,चिकसी,देवरी,सावा,धीरजी का खेड़ा एवं शंभूपुरा में देवतुल्य जनता से जन संपर्क कर लोकसभा चुनाव में भ्रष्टाचार मुक्त राज स्थापित करने के लिए विजय श्री का आशीर्वाद मांगेंगे।

कांग्रेस की जनदर्शन यात्रा शुक्रवार को चित्तौड़गढ़ में, कांग्रेस प्रत्याशी आंजना जनसंपर्क कर कांग्रेस के पक्ष में अधिकाधिक मतदान करने का करेंगे आव्हान
निंबाहेड़ा 11 अप्रैल, 2024
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी उदयलाल आंजना शुक्रवार को जन दर्शन यात्रा में चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के दौरे पर रहेंगे।
चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भैरूलाल चौधरी ने बताया कि किसान केसरी कांग्रेस प्रत्याशी उदय लाल आंजना शुक्रवार को चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव सामरी,पाटनिया,भालुंडी,भदेसर, अरनिया पंथ,नाहरगढ़,जालमपुरा, कन्नौज,सेमलिया,सुखवाडा,सहनवा,चिकसी,देवरी,सावा,धीरजी का खेड़ा एवं शंभूपुरा में देवतुल्य जनता से जन संपर्क कर लोकसभा चुनाव में भ्रष्टाचार मुक्त राज स्थापित करने के लिए विजय श्री का आशीर्वाद मांगेंगे।
पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने समस्त क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है की उक्त जनसंपर्क कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में पधारकर किसान केसरी कांग्रेस प्रत्याशी उदय लाल आंजना को आशीर्वाद प्रदान करें एवं लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को विजयश्री का आशीर्वाद देवें। उक्त कार्यक्रम में चितौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेसजन,ज़िला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षगण, मंडल अध्यक्षगण, ज़िला परिषद एवं पंचायत समिति के सदस्य गण, विभिन्न गांवों के सरपंच गण, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं अग्रिम संगठनों के पदाधिकारीगण उपस्थित रहेंगे।