विधायक कृपलानी ने किया परिंडा बांधो पर्यास अभियान का शुभारंभ, गोमाना में लगाए परिंडे
छोटीसादड़ी। भाजपा युवा मोर्चा ने पशु और पक्षियों के लिए परिंडा बांधो पर्यास अभियान का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने छोटीसादड़ी के गोमाना गांव में परिंडा बांधकर किया।

विधायक कृपलानी ने किया परिंडा बांधो पर्यास अभियान का शुभारंभ, गोमाना में लगाए परिंडे
छोटीसादड़ी। भाजपा युवा मोर्चा ने पशु और पक्षियों के लिए परिंडा बांधो पर्यास अभियान का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने छोटीसादड़ी के गोमाना गांव में परिंडा बांधकर किया।
युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष अनिल पाटीदार ने बताया कि पशु और पक्षियों के लिए पानी की पर्याप्त व्यवस्था के लिए युवा मोर्चा कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ स्तर पर पशु और पक्षियों की पानी और दाने की व्यवस्था के लिए कार्यकर्ता चिंता कर रहे है। भाजयुमों जिलाध्यक्ष जसपाल गुर्जर ने बताया कि भीषण गर्मी का दौर जारी है। युवा मोर्चा ने राजस्थान में एक लाख परिण्डे एवं लगभग 10 हजार से अधिक पानी पीने के लिए जल स्रोत पशुओं के लिए तैयार किए जा रहे है।जिसके तहत प्रत्येक मंडल स्तर पर पक्षियों के लिए कम से कम 100 परिंडे एवं पशुओं के लिए सीमेंट की टंकी अथवा अन्य पानी की टंकी जैसे सार्वजनिक स्थानों पर लगाकर नियमित रूप से जल भरने की सुचारू व्यवस्था की जा रही हैं।
इस दौरान भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कैलाश गुर्जर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ प्रदेश मंत्री एवं किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष गब्बर सिंह अहीर, पूर्व मंडी कमेटी अध्यक्ष विष्णुलाल पाटीदार, वरिष्ठ भाजपा नेता मनोहरलाल पारीक, गोमाना सरपंच किशोर मीणा, वरिष्ठ नेता धनराज कुमावत, कवि राणा राजस्थानी, सजय जैन, कारुलाल गायरी, बबलु साहु, राकेश गायरी, हरिश्याम शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा मंडल महामंत्री भेरुलाल गुर्जर, मंडल उपाध्यक्ष महेश माली, अनिल पाटीदार, निंबाहेड़ा नगर मंडल महामंत्री देवकरण समदानी, वार्ड पंच देवेंद्र शर्मा, कपिल मालवीय, सूरज गुर्जर, दिनेश गुर्जर, लकी राज सिंह राठौड, देवीलाल कुमावत, विनोद गायरी, दिनेश, देवेन्द्र गायरी आदि मौजूद थे।