भाजपा नेताओं ने किया मेवाड़ रत्न महाराणा प्रताप की जयंति पर आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण
निम्बाहेड़ा। मेवाड़ रत्न महाराणा प्रताप की 484 वीं जयंति पर गुरुवार को पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उदयपुर मार्ग स्थित महाराणा प्रताप की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर महाराणा प्रताप को याद किया।

इस अवसर पर विधायक कृपलानी, भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष पारस पारख, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, नगर महामंत्री देवकरण समदानी, नगर उपाध्यक्ष पुष्कर सोनी, नगर मंत्री महिपाल सिंह, कुलदीप सिंह राठौड़, धर्मपाल जाट, पार्षद जगदीश चंद्र माली, पार्षद प्रतिनिधि अशोक मालवीय, एससी मोर्चा नगर अध्यक्ष विजय बैरवा, आकाश सोनू पारख, शम्भू सिंह पंवार, सत्यप्रकाश मेनारिया, भाजयुमो नगर मंत्री हितेश जोशी आदि ने महाराणा प्रताप सर्कल पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर महाराणा प्रताप को याद करते हुए महाराणा प्रताप अमर रहे के नारे लगाए।
इस अवसर पर विधायक कृपलानी ने महाराणा प्रताप को याद करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप सदैव स्वाभिमान के साथ राष्ट्रहित में अपना सब कुछ न्यौछावर करने के लिए तैयार रहते थे। यह जन्मभूमि मेवाड़ आज उनके शौर्य एवं वीरता के लिए विश्व में प्रसिद्ध है। इस अवसर पर नगर मण्डल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी ने उपस्थित जनों से मेवाड़ रत्न महाराणा प्रताप के जीवन से राष्ट्र प्रेम, समर्पण एवं त्याग की भावना से प्रेरणा लेकर हमें भी राष्ट्रहित में समाज के लिए कार्य करने का आव्हान किया।