डोरिया में हुआ श्रीराम कथा का वाचन आरम्भ भाजपा नेताओं ने पुष्प वर्षा के साथ शोभायात्रा का किया स्वागत

निम्बाहेड़ा। निम्बाहेड़ा उपखण्ड के डोरिया ग्राम में बजरंग दल के संयोजन में श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित भव्य श्री राम कथा सोमवार से आरम्भ हुई। कथा आयोजन के प्रथम दिन ग्राम में बाजे एवं डीजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महिलाओं एवं पुरूष ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

डोरिया में हुआ श्रीराम कथा का वाचन आरम्भ     भाजपा नेताओं ने पुष्प वर्षा के साथ शोभायात्रा का किया स्वागत

डोरिया में हुआ श्रीराम कथा का वाचन आरम्भ

भाजपा नेताओं ने पुष्प वर्षा के साथ शोभायात्रा का किया स्वागत

निम्बाहेड़ा। निम्बाहेड़ा उपखण्ड के डोरिया ग्राम में बजरंग दल के संयोजन में श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित भव्य श्री राम कथा सोमवार से आरम्भ हुई। कथा आयोजन के प्रथम दिन ग्राम में बाजे एवं डीजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महिलाओं एवं पुरूष ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

इसी क्रम में राज्य के पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्रीचंद कृपलानी के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने भी पुष्प वर्षा कर श्रीराम कथा आयोजन से पूर्व निकली शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक कृपलानी सहित भाजपा नेताओं ने श्रीराम कथा श्रवण का आनन्द लिया। इस दौरान विधायक कृपलानी ने कथा वाचक पंडित श्री श्री 1008 श्री प्रकाशानंद आचार्य बोराखेड़ी का अभिनन्दन कर आर्शीवाद लिया।

कृपलानी ने अपने सम्बोधन में कहा कि करीब पांच सौ वर्ष के लम्बे इंतजार के पश्चात अयोध्या में भगवान श्रीराम अपने भव्य एवं विशाल मंदिर में विराजमान हुए हैं। इसके साथ ही भगवान श्रीराम का यह भव्य मंदिर देश ही नहीं अपितु सम्पूर्ण विश्व में सनातनी भाईयों के आस्था का केन्द्र बना है। इस अवसर पर कृपलानी ने कहा कि आज भारत देश को पुन: विश्व गुरू के साथ सोने की चिडिय़ा बनाने के लिए देश में तिसरी बार नरेन्द्र मोदी की सरकार का बनना आवश्यक है और ऐसा होकर रहेगा। 

कथा पाण्डाल में विधायक कृपलानी के साथ भाजपा पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह शक्तावत, ओबीसी प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष गोपाल वैष्णव, पूर्व सरपंच ढोरिया मुन्नालाल धाकड़, मण्डल मंत्री पुष्कर धाकड़, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कैलाश जाट आदि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्त्री, पुरूष मौजूद रहे।