डीएसटी की अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार कार्यवाही                                 45.420 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त एक आरोपी नामजद।

चित्तौड़गढ़, 19 जून। जिला विशेष टीम व मंगलवाड थाना पुलिस ने मंगलवाड थाना क्षेत्र में एक ढाबे पर दबिश देकर अवैध मादक पदार्थों के ख़िलाफ़ कार्यवाही करते हुए कुल 45.420 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त कर ढाबा मालिक को नामजद किया है । 

डीएसटी की अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार कार्यवाही                                  45.420 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त एक आरोपी नामजद।

डीएसटी की अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार कार्यवाही                               

 45.420 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त एक आरोपी नामजद।

चित्तौड़गढ़, 19 जून। जिला विशेष टीम व मंगलवाड थाना पुलिस ने मंगलवाड थाना क्षेत्र में एक ढाबे पर दबिश देकर अवैध मादक पदार्थों के ख़िलाफ़ कार्यवाही करते हुए कुल 45.420 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त कर ढाबा मालिक को नामजद किया है । 

          जिला पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ कर तस्करों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु समस्त थानाधिकारियों व जिला विशेष टीम को विशेष दिशा-निर्देश दिये गये है| इसी क्रम में जिला विशेष टीम को सूचना मिली कि मंगलवाड थाना क्षेत्र में उदयपुर - चित्तौडगढ नेशनल हाईवे पर स्थित पंजाबी ढाबा नीलकंठ होटल के पीछे भैरू लाल गुर्जर ने अवैध रूप से डोडाचूरा का भण्डारण कर रखा है | जिला विशेष टीम ने तत्काल इस सूचना से मंगलवाड थाना पुलिस को अवगत कराया | जिस पर थानाधिकारी रामसिंह उपनिरीक्षक जाप्ते सहित पंजाबी ढाबा नीलकंठ होटल के पीछे पहुंचे जहां पर पुलिस टीम को देखकर एक व्यक्ति पीछे खेतों की तरफ भाग गया, जिसकी पुलिस टीम ने काफी तलाश की किंतु रात का समय होने से वह भागने में सफल रहा | पुलिस ने नियमानुसार ढाबे की तलाशी ली तो ढाबे में बने दो कमरों के पास हॉल के पीछे बाथरूम के पास तीन प्लास्टिक के कट्टों में भरा हुआ 45.420 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा मिला | पुलिस ने नियमानुसार अवैध डोडाचूरा को जब्त कर ढाबा मालिक नेगडिया निवासी भैरू लाल पुत्र उदय लाल गुर्जर को नामजद कर लिया है| 

                पुलिस थाना मंगलवाड पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।

*उक्त कार्यवाही में निम्न टीम का योगदान रहा-*

*डीएसटी*

प्रभारी गोरधन सिंह पुलिस निरीक्षक, कांस्टेबल चन्द्र करण सिंह, अजय, दुर्गा राम व दिनेश | 

*पुलिस थाना मंगलवाड*

 रामसिंह उपनिरीक्षक थानाधिकारी मंगलवाड, नन्द लाल सुनि, कांस्टेबल प्रदीप, शंकर कृष्ण व दिलीप सिंह |