10 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एक साथ हजारों ने किया योगाभ्यास
निंबाहेड़ा । 10 वें अंतरराष्ट्रीय विश्व योग दिवस के अवसर पर स्थानीय कृषि उपज मंडी प्रांगण में पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी की विशेष उपस्थिति में हजारों लोगों ने सामुहिक योगाभ्यास किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक

10 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एक साथ हजारों ने किया योगाभ्यास
*मात्र एक दिन नहीं प्रतिदिन योग करने का संकल्प लें- कृपलानी*
निम्बाहेडा। 10 वें अंतरराष्ट्रीय विश्व योग दिवस के अवसर पर स्थानीय कृषि उपज मंडी प्रांगण में पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी की विशेष उपस्थिति में हजारों लोगों ने सामुहिक योगाभ्यास किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पंस प्रधान बगदीराम धाकड़, उपखण्ड अधिकारी विकास पंचौली, भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, पुलिस उपअधीक्षक बद्रीलाल राव, नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी अभिषेक शर्मा, आयुर्वेद चिकित्सालय प्रभारी डॉ. दयाल स्वामी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
इस अवसर पर विधायक कृपलानी ने उपस्थित जनमानस को संबोधित करते हुए कहा कि हमें मात्र एक दिन नही अपितु प्रतिदिन योगाभ्यास करना चाहिए। कृपलानी ने कहा कि योग शरीर एवं मस्तिष्क के मध्य सामंजस्य स्थापित करने का एक शाश्वत माध्यम है, जिसके नियमित अभ्यास द्वारा मनुष्य में नवीन आत्म-चेतना का उदय होता है। भारत की प्राचीनतम परंपरा की पहचान योग आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से विश्व बंधुत्व का प्रतीक बन गया है तथा आज देश पुनः विश्वगुरू बनने की ओर अग्रसर है।
इससे पूर्व कार्यक्रम में पतंजलि योग समिति के दशरथ पाटीदार, श्यामा सोलंकी, जोगेंद्र भाम्भी एवं नगर के नन्हे योग गुरु के नाम से प्रसिद्ध अर्हम जेतावत के निर्देशन में सैकड़ो की संख्या में मौजूद लोगों ने प्रोटोकॉल के अनुसार प्रारंभ में ग्रीवा, स्कन्द, कटि व घुटना संचालन संबंधि चालन क्रियाऐं करते हुए खडे होकर, बैठकर व लेटकर किए जाने वाले आसन किए तथा अन्त में नाडी शोधन, अनुलोम विलोम, शीतली भ्रामरी प्राणायाम व संगीत के साथ ध्यान किए गए।
कार्यक्रम के दौरान पतंजलि योग समिति की ओर से पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पंस प्रधान बगदीराम धाकड़, उपखंड अधिकारी विकास पंचोली, पुलिस उप अधीक्षक बद्रीलाल राव, भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, डॉ.जेएम जैन, वरिष्ठ पार्षद पारस पारख, नगर महामंत्री देवकरण समदानी, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी अभिषेक शर्मा आदि का विक्रम आंजना, जानकीलाल जोशी, अभिमन्यु पाटीदार, केसरीमल सुथार, अनुराग शारदा, शिवलाल आंजना, कार्यक्रम संयोजक विमल जेतावत, पवन विरवाल आदि सदस्यों के द्वारा उपरना ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य अनिल सोमानी ने किया। आभार एसडीएम पंचौली ने व्यक्त किया।
योग करने वालों के लिए फल की व्यवस्था जेके सीमेंट एवं ज्यूस व नीम्बू पानी आदि की व्यवस्था इक्विटास बैंक की ओर से की गई।
उपखण्ड स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम में तहसीलदार गोपाल जीनगर, एवीवीएल एक्सईएन पी.सी.बैरवा, एईएन विपिन सेन, बीसीएमएचओ डॉ. मंसूर खान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रत्नेश छाजेड़, व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक उमेश तोतला, नगर निकाय प्रकोष्ठ जिला संयोजक प्रदीप मोदी, नगर उपाध्यक्ष पुष्कर सोनी, महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती शर्मा, भाजयुमो महामन्त्री आशीष टांक, संजय शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधिगण व अधिकारी के साथ बड़ी संख्या में नगरवासियों ने सामुहिक योगाभ्यास किया।
कार्यक्रम के अंत मे नन्हे योग गुरु अर्हम जेतावत, योगिक शॉल, आरोग्य सेवा धाम, इंफनिटी योगा स्टूडियो के बच्चों ने योगा की विभिन्न मुद्राओं का प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आमजन द्वारा सराहा गया।