श्री कल्ला जी वेदपीठ से निकली वाहन रैली को विधायक कृपलानी ने केसरिया झंडी दिखाकर किया रवाना

निम्बाहेड़ा। मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री शेषावतार कल्लाजी वेदपीठ की ओर से 22 जून, शनिवार को 19 वें कल्याण महाकुंभ के प्रथम दिवस आयोजित होने वाली विशाल शोभायात्रा एवं भव्य कलशोत्सव की पूर्व संध्या शुक्रवार को विशाल भगवामयी वाहन रैली के माध्यम से वेदपीठ से जुड़े वीर बालकों द्वारा संपूर्ण कल्याण नगरी में जन जागरण करते हुए समूचे वातावरण को कल्याणमयी बना दिया।

शुक्रवार को देर सायं वेदपीठ परिसर से कथा व्यास स्वामी सुदर्शनाचार्य के सानिध्य में भाजपा के पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचन्द कृपलानी सहित पूर्व विधायक अशोक नवलखा, नगर मंडल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, पार्षद मयंक अग्रवाल, प्रेम बाहेती, भाजपा महिला मंडल जिला उपाध्यक्ष वर्षा कृपलानी, भाजयुमो नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, महामंत्री आशीष टांक, प्रवक्ता प्रकाश शर्मा, अजय नागदा के साथ वेदपीठ के न्यायसियों एवं पदाधिकारियों द्वारा विशाल वाहन रैली को केसरिया ध्वज लहराकर रवाना किया गया।
इससे पूर्व स्वामी सुदर्शनाचार्य के सानिध्य में विधायक कृपलानी सहित अतिथियों ने रथ में विराजित ठाकुर श्री कल्ला जी राठौड़ के चित्र की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की।