निरंकारी संत भोलाराम मल्होत्रा का गुरु पूर्णिमा के दिन निधन
निरंकारी संत भोलाराम मल्होत्रा का गुरु पूर्णिमा के दिन निधन
निरंकारी संत भोलाराम मल्होत्रा का, गुरु पूर्णिमा के दिन निधन।
चित्तौड़गढ़ 13जुलाई
भीलवाड़ा निवासी , वर्षों से कुभांनगर चितोडगढ में निवासरत
निरंकारी संत, भोलाराम मल्होत्रा का आज प्रातः निधन हो गया।
भारतीय बहूजन साहित्य अकादमी भारत के संरक्षक अध्यक्ष मदन सालवी औजस्वी ने बताया कि निरंकारी संत भोलाराम मल्होत्रा संत स्वभाव के होने के साथ साथ मिलनसार एवं मधुरता के धनी थे ।
वर्षों से निरंकारी संत समागम कीर्तन भजन में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहा हैं। चित्तौड़गढ़ ज़िला ही नहीं प्रदेश तथा देश भर में आपकी बेहतरीन संत के रूप में पहचान रही हैं।
ओजस्वी ने बताया कि निरंकारी संत के निधन से संत समाज में चारों ओर शोक की लहर छाई हुई है।
गुरु पूर्णिमा के दिन ही प्रातः आपका निधन होना भी धार्मिक दृष्टि कोण से देखा जा रहा हैं
आपके निधन के समाचार सुनकर चितोडगढ सहित अनेकों जिलों के सामाजिक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य जन आदि ने गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उनके जीवन को धन्य बताते हुए आपके निधन पर बड़ी क्षति होना बताते हूऐ संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं।
मदन सालवी औजस्वी
स्वतंत्र लेखक
चित्तौड़गढ़ राजस्थान
13-7-2022