कल यहां आयोजित होंगे कैंप टोंक जिला कलेक्टर डॉ. सौम्या झा

देवली। कलेक्टर डॉ. सौम्या झा ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जागरूकता रथ एवं कैंपों का आयोजन 11 जनवरी को ब्लॉक पीपलू में सुबह ग्राम बोरखंडीकलां में, दोपहर को नानेर में, ब्लॉक निवाई में सुबह ग्राम रजवास में, दोपहर को सींदड़ा में जागरूकता रथ तथा कैंपों का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर सौम्या झा ने बताया कि ब्लॉक देवली में सुबह ग्राम निवारिया में एवं दोपहर को पोल्याड़ा में कैंप आयोजित किए जाएंगे।