अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस व यूएचआरसी का स्थापना दिवस मनाया

अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस व यूएचआरसी का स्थापना दिवस मनाया

(दिलखुश टाटावत)
देवली। अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस व यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स काउंसिल के स्थापना दिवस के उपलक्ष में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.तरूण बांकोलिया व महिला अध्यक्ष डॉ.अरूणा शर्मा के निर्देशानुसार टोंक जिले में सफल आयोजन किया गया। राष्ट्रीय संगठन- यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स काउंसिल जिला टोंक
 के तत्वाधान में संगोष्ठी व स्थापना दिवस का केक काटकर कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रूपेंद्र ठागरिया व अतिथि महिला जिला अध्यक्ष चंदा खटीक उपाध्यक्ष सुमित्रा देवी ,जिला संगठन मंत्री सुनील ठागरिया, जिला शाहपुरा संगठन मंत्री शिवपाल ,वर्मा संयुक्त सचिव सोनू सेन, प्रतिभा सेन, अनीता शर्मा व समस्त मौजूद रहे।