राजीव गांधी शहरी ऑलम्पिक खेलों का हुआ भव्य शुभारम्भ

राजीव गांधी शहरी ऑलम्पिक खेलों का हुआ भव्य शुभारम्भ

रिपोर्ट दिलखुश टाटावत
 देवली। राज्य सरकार के निर्देशानुसार सम्पूर्ण राजस्थान में राजीव गांधी शहरी एवं ग्रामीण ऑलम्पिक खेलों का भव्य शुभारम्भ हुआ। इसी के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, देवली में शहरी क्षेत्र के खिलाडियों हेतु राजीव गांधी शहरी ऑलम्पिक खेलों का शुभारम्भ हुआ। दुर्गाप्रसाद मीणा उपखण्ड अधिकारी देवली,  नेमीचन्द जैन अध्यक्ष नगरपालिका देवली एवं  गणेशराम जाट प्रधान पंचायत समिति देवली द्वारा झण्डारोहण कर राजीव गांधी शहरी ऑलम्पिक खेलों का शुभारम्भ किया गया। उक्त राजीव गांधी शहरी ऑलम्पिक खेलों का आयोजन 10 अगस्त, 2023 तक किया जावेगा। जिन-जिन व्यक्तियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है, वह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, देवली में चस्पा सूची में अपना नाम एवं टीम देखकर भाग ले सकते है। राजीव गांधी शहरी ऑलम्पिक में भाग लेने हेतु 2954 व्यक्तियों द्वारा रजिस्ट्रेशन करवाया गया था, जिनमें से 314 टीमों का गठन किया गया। राजीव गांधी शहरी ऑलम्पिक शुभारम्भ कार्यक्रम में दुर्गाप्रसाद मीणा उपखण्ड अधिकारी देवली,  नेमीचन्द जैन अध्यक्ष नगरपालिका देवली, गणेशराम जाट प्रधान पंचायत समिति देवली,  सुरेश कुमार मीणा अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका देवली, सौरभ जिन्दल उपाध्यक्ष, विनोद पुजारी नगर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, चंादमल जैन अध्यक्ष व्यापार महासंघ,  भीमराज जैन सदस्य, सत्यनारायण सरसडी सदस्य, रामनिवास मीणा सदस्य, रमेश मीणा प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, देवली,  सुमित खोरवाल सहायक अभियन्ता नगरपालिका, कपिल वर्मा कनिष्ठ अभियन्ता नगरपालिका, मुकेश प्रजापति शारीरिक शिक्षक, दशरथ शर्मा सैवानिवृत शारीरिक शिक्षक सहित कई गणमान्य नागरीक, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि, राजकीय विद्यालयों के अध्यापक/अध्यापिका, छात्र/छात्राऐं एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। इसी दौरान स्पीव कार्यक्रम के अर्न्गत आमजन को मतदान के संबंध में जानकारी देते हुए ईवीएम मशीन का प्रदर्शन किया गया तथा इन्दिरा गांधी शहरी रोजगार गारन्टी योजनान्तर्गत विद्यालय परिसर में पौधारोपरण भी किया गया।