राजकुमार परिवर्तन यात्रा के विधानसभा संयोजक मनोनीत

(दिलखुश टाटावत)
देवली। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान की ओर से प्रदेश में निकाली जा रही परिवर्तन यात्रा 2023 की देवली उनियारा विधानसभा समिति में भाजपा नेता व एसटी जिला मोर्चा के अध्यक्ष राजकुमार मीणा को यात्रा विधानसभा संयोजक मनोनीत किया। इसी तरह विहिप के पूर्व जिलाध्यक्ष बिरधीचंद गुर्जर को प्रशासनिक प्रमुख मनोनीत किया है। इसके अलावा 17 अन्य पदों पर मनोनीत किया गया है, जो परिवर्तन यात्रा के दौरान व्यवस्थाएं देखेंगे। परिवर्तन यात्रा के विधानसभा से योजक राजकुमार मीणा ने बताया कि जिले में 13 सितंबर से परिवर्तन यात्रा शुरू होगी। इस दौरान उनियारा में आमसभा होगी। वहीं इसके बाद नगरफोर्ट के मांडकला में पूर्व प्रधान शीला मीणा की ओर से जनसभा का आयोजन होगा। परिवर्तन यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है।