देवदा स्कूल के संस्था प्रधान जैन का किया विनायका सरपंच ने सम्मान

संवादाता बन्शीलाल धाकड़ राजपुरा
6 सितंबर
बड़ीसादड़ी। शिक्षक दिवस पर जिला स्तर पर सम्मानित किये जाने पर देवदा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के संस्था प्रधान महेंद्र कुमार जैन का शुक्रवार को विनायका सरपंच राजकुमार जाट व भूरकिया कलां राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक रणजीतराय ने गर्मजोशी से स्वागत कर सम्मान किया। देवदा स्कूल के संस्था प्रधान महेंद्र कुमार जैन को जिला स्तर पर सम्मानित होने पर सरपंच राजकुमार जाट ने हर्ष जताया है। इस अवसर पर शिक्षक महेश अग्रवाल, श्यामलाल खटीक, इंद्रजीत मेनारिया शारीरिक, शिक्षक सुदेशनारायण, पूजा लोहार, देवेंद्र चारण, सुदर्शना जारोली, पंकजसिंह चारण, नरेन्द्र सिंह चारण, नारायण लाल मेघवाल व मुकेश सालवी मौजूद थे।