सनातन का आधार है गौ माता :- गो संत गोपालानंद सरस्वती महाराज

सनातन का आधार है गौ माता :- गो संत गोपालानंद सरस्वती महाराज
सनातन का आधार है गौ माता :- गो संत गोपालानंद सरस्वती महाराज

रिपोर्टर बन्शीलाल धाकड़  राजपुरा

22 अप्रैल

कथा में जालौर से पहुंचे गो संत गोपालानंद सरस्वती महाराज का गोभक्तों ने जोरदार स्वागत किया।

बड़ीसादड़ी । 

सनातन का आधार है गौ माता। गौमाता के बिना सनातन धर्म अधूरा है। यह विचार उपखंड के बोहेड़ा में चल रही सात दिवसीय गौ कृपा कथा में जालौर से एक दिन प्रवास पर आए गो संत गोपालानंद सरस्वती महाराज ने सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में व्यक्त किए। महाराज ने कहा कि गौमाता के अस्तित्व के बिना इस संसार में हमारा अस्तित्व भी नामुमकिन है। गौ माता के महत्व को बताते हुए गो संत गोपालानंद सरस्वती महाराज ने गौ भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि गौमाता चलता फिरता औषधालय है। एड़ी से लगाकर चोटी तक के समस्त रोगों से मुक्ति दिलाने का गाय में सामर्थ्य विद्यमान होता है। इसके द्वारा दिया जाने वाला प्रत्येक उत्पाद मानव जीवन के लिए अनमोल है। महाराज ने कहा कि गोमूत्र के साथ आयुर्वेदिक औषधियों के सेवन से साधारण रोग तो क्या, कैंसर जैसे भयंकर रोग भी ठीक हो जाते हैं। जहां डॉक्टर मना कर देते हैं। वे मरीज गोमूत्र एवं आयुर्वेद दवाइयों से स्वस्थ हो जाते हैं। जब तक संसार में गोमाता है। तब तक मानव का अस्तित्व बना रहेगा। महाराज ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि घटती हुई गौमाता की संख्या मानव जाति के लिए खतरा है। महाराज ने कहा कि हमें हमारे घर में एक गौ माता अथवा नंदी को रखना चाहिए। जिससे धर्म संस्कृति के साथ-साथ हमारा अस्तित्व भी बचा रहे। महाराज ने कहा कि गाय को पशु मत समझ बैठना। यह तो साक्षात भगवान का अवतार है और हमारे जीवन की तारणहार है। गौमाता में 33 कोटि देवता विराजमान है। भला यह पशु कैसे हो सकती है। जो हमारे को स्वास्थ्य के साथ-साथ समृद्धि भी देती है। गाय ऊर्जा व शक्ति के केंद्र के साथ - साथ आरोग्यता का खजाना भी है। गौ माता की सेवा करने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश कर हमें सकारात्मकता से सराबोर कर देती है। महाराज ने कहा कि पहला सुख निरोगी काया और अगर हमारा शरीर स्वस्थ रहता तो हम धर्म, कर्म एवं समाज की भलाई के कार्य कर पाएंगे। स्वस्थ रहने के लिए महाराज ने कहा कि हमें रोज सुबह आधा कप गोमूत्र, दिन में छाछ और रात को दूध में घी डालकर पीना है। इससे नींद भी अच्छी आएगी और स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा। गौ सेवा करने से एवं गोबर आदि के संपर्क में आने से हमें आरोग्यता मिलती है। महाराज ने कहा कि सावन में दूध एवं भादवा में दही का सेवन नहीं करना चाहिए। ग्वाल संत गोपालानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि गौ माता हमारे स्वास्थ्य का खजाना है। आपको अपने घर पर एक गौ माता को उसके स्वर्गवास तक सेवा करते हुए रखना है। इससे आपका बुढ़ापा भी सुधर जाएगा और आपका जीवन भी सुधर जाएगा। महाराज ने भक्तों को मेवाड़ी में कहा कि आपणा - आपणा टाबरा ने गौ सेवा में लगावो। अणी सूं वणा रो जीवन बदल जावेला। महाराज ने शिक्षा पद्धति पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मैकाले की शिक्षा पद्धति को बदल कर पौराणिक शिक्षा पद्धति को वापस लाना होगा। तब ही महाराणा प्रताप व शिवाजी जैसी युवा पीढ़ी का निर्माण हो पायेगा। महाराज ने कहा कि गौमाता ही है जो हमें 84 लाख योनियों से छुटकारा दिलाकर मोक्ष प्राप्ति की ओर अग्रसर कर सकती है। गो संत गोपालानंद महाराज के भजनों पर कई महिला - पुरुष झूमते हुए दिखे। गो संत गोपालानंद सरस्वती महाराज ने हुरा बा को आदर्श गो सेवक बताया। आपको बता दें कि बोहेड़ा ग्राम वासियों के विशेष आग्रह पर जालौर जिले में कथा कर रहे। गो संत गोपालानंद सरस्वती महाराज को बोहेड़ा के अजय जाट व मांगीलाल वातड़ा ले कर बोहेड़ा पहुंचे तो हजारों की संख्या में उपस्थित गौ भक्त गुरु जी के दर्शन करते ही गदगद हो गए। गो संत को आयोजन समिति ने पुष्प बिछाते हुए व्यासपीठ तक पहुंचाया। स्वागत के समय सैकड़ों श्रद्धालु गो संत गोपालानंद सरस्वती महाराज पर पुष्प वर्षा कर रहे थे। इस दौरान महिलाएं, पुरुष व बच्चे हाथ जोड़ कर जयकारे लगा रहे थे। कथा वाचन करते हुए साध्वी निष्ठा गोपाल सरस्वती ने समाज में फैलती हुई बुराइयों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नशा हमारे जीवन का पतन करने वाला होता है। छोटे से छोटा नशा भी बुरा ही होता है। शरीर का नाश करने के साथ ही घर की बर्बादी भी होती है। साध्वी दीदी ने कहा कि नशा मित्र बन कर आता है। थोड़े समय बाद वह हमारा शत्रु बन जाता है और अंत में हमारे प्राण ले कर ही जाता है। साध्वी दीदी ने सभी को नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया। गोपाल आश्रम बड़ीसादडी के पीठाधीश्वर स्वामी सुदर्शनाचार्य महाराज ने कहा कि हमारा सनातन धर्म मानव समाज को एक होना सिखाता है। कथा में आये बड़ीसादड़ी के पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी, पंचायत समिति प्रतिपक्ष नेता डॉ. राजा चौधरी का ग्राम वासियों एवं आयोजन समिति ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी ने नालेश्वर महादेव मंदिर के पास प्रस्तावित गौशाला के लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी ने प्रस्तावित गौशाला हेतु 51 हजार रुपये देने की घोषणा की। आरती से पूर्व कथा आयोजन समिति के कृष्णार्जुन "पार्थभक्ति" ने संतों, भामाशाह, श्रोता, व्यवस्थाकर्मी को धन्यवाद दिया। आरंभ में सभी संतों का आयोजन समिति एवं ग्राम वासियों ने अभिनंदन किया। इस मौके गोकृपा कथा आयोजन समिति के कार्यकर्ता के अलावा बड़ी संख्या में गौ भक्त भी मौजूद थे। कथा आयोजन समिति के सरपंच गोपाल मालू, अजय कुमार जाट, राजकुमार पुष्करणा, भंवर लाल माली, देवी लाल अहीर, लक्ष्मी लाल जणवा, लक्ष्मीलाल दामावत, डॉ. कौशल किशोर शर्मा, शिवनारायण पुष्करणा, चमन सिंह सारंगदेवोत, रमेश चंद्र पुष्करणा, बाबूलाल पोरवाल, रामलाल भुणा, जगदीश चंद्र डांगी, नारायण लाल डांगी, मोड़ीराम जाट, भगवती लाल जोशी, चंद्र प्रकाश जोशी, मनोज जाट, काना सुथार, रामनारायण जणवा व पूरणदास वैष्णव ने सभी का आभार जताया है।