शारीरिक शिक्षकों की दो दिवसीय जिला स्तरीय संगोष्ठी का हुआ समापन

शारीरिक शिक्षकों की दो दिवसीय जिला स्तरीय संगोष्ठी का हुआ समापन

संवाददाता बन्शीलाल धाकड़ राजपुरा

22 जुलाई 

नवाचारों को विद्यार्थियों तक पहुंचाने का लिया संकल्प

बड़ीसादड़ी ।  माध्यमिक शिक्षा के शारीरिक शिक्षकों की जिला स्तरीय संगोष्ठी का चिंतन व मंथन कर नवाचारों को विद्यार्थियों तक पहुंचाने के संकल्प के साथ शनिवार को नगर के स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में समापन हो गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि विधायक ललित ओस्तवाल ने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने में शिक्षक की अहम भूमिका होगी। भारत पूर्व में विश्व गुरु था। अब शिक्षकों व शारीरिक शिक्षकों के विशेष सहयोग से भारत पुनः विश्व गुरु की ओर तेजी से अग्रसर हो रहा है। विधायक ओस्तवाल ने कहा कि शारीरिक शिक्षक की अहमियत विद्यालय में बहुत ज्यादा होती है। बच्चों में संस्कार व शिक्षा के साथ-साथ खेलों को आगे बढ़ाने में शारीरिक शिक्षक का अभूतपूर्व सहयोग मिलता है। विधायक ओस्तवाल ने कहा कि हम और हमारा परिवार के अलावा हमें देश के लिए और कुछ करना होगा। देशभक्ति का जज्बा विद्यार्थियों में शिक्षक एवं शारीरिक शिक्षक ही जगा सकते है। सब लोग मिलकर देश के लिए जब समर्पित भाव से काम करने लगेंगे तो भारत को विश्व गुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही जिला शिक्षा अधिकारी कल्पना शर्मा ने अपने अनूठी भाषण शैली से उपस्थित सभी शारीरिक शिक्षक - शिक्षिकाओं को खूब गुदगुदाया। डीईईओ कल्पना शर्मा ने खुशनुमा वातावरण में शिक्षकों को अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहकर कार्य करने की प्रेरणा दी। जिला शिक्षा अधिकारी कल्पना शर्मा ने प्रेरणादाई मुक्तक सुना कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीकांत चौबीसा ने अतिथियों का स्वागत किया। वाकपीठ के दौरान शुक्रवार दोपहर बाद आयोजित शारीरिक शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे हनुमंत सिंह बोहेड़ा एवं अध्यक्ष के रूप में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा थे। कांग्रेस प्रदेश सचिव व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य बावजी हनुमंत सिंह बोहेड़ा ने प्रेरणादाई लघु कहानी सुना कर शारीरिक शिक्षकों के महत्व पर प्रकाश डाला। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेशाध्यक्ष रमेशचंद्र पुष्करणा ने शारीरिक शिक्षकों के प्रमोशन करने की मांग उठाई। समारोह में आयोजकों व अतिथियों द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले शारीरिक शिक्षकों का अभिनंदन भी किया गया। समारोह में प्रधानाचार्य आदर्श पालीवाल का अतिथियों द्वारा अभिनंदन किया गया। समारोह में विशिष्ठ अतिथि के रूप में नगर पालिका के अध्यक्ष विनोद कंठालिया, पार्षद जगदीश कंडारा, नवीन सोनावा, पार्षद प्रतिनिधि ललित चौधरी, नगर महामंत्री श्याम रावलानी, भाजपा ननगर महामंत्री, पुष्कर राज माली उपस्थित थे। वाकपीठ के जिला अध्यक्ष राजेश ओझा व सचिव जगन्नाथ सिंह ने बताया कि वाकपीठ के दूसरे दिन खेल विशेषज्ञों ने योग, ताइक्वांडो, बॉक्सिंग, शतरंज, राइफल शूटिंग, वेटलिफ्टिंग, ड्रॉज की जानकारी, प्रार्थना सभा का प्रभावी संचालन एवं आत्मरक्षा, शारीरिक शिक्षक अभिलेख संधारण व राष्ट्रीय ध्वज पर वार्ताएं दी गई। बड़ीसादड़ी शारीरिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष मदनलाल वेद ने बताया कि खेल विशेषज्ञ शारीरिक शिक्षक सूर्य प्रकाश गर्ग, व्याख्याता शा. शिक्षा श्याम सुंदर मुंदड़ा, गुणवंत पुर्बिया, किशन लाल व्यास, मोहनलाल छींपा, रूप सिंह चौहान, लालचंद, लक्ष्मण सिंह, व्याख्याता शारीरिक शिक्षा रेखा चौधरी, शारीरिक शिक्षिका सुमित्रा पुर्बिया, आशा भाटी व नरेश कश्यप ने अपनी प्रभावी वार्ता देकर सबको प्रभावित किया। कार्यक्रम का संचालन बैडमिंटन के राष्ट्रीय निर्णायक चंद्रकांत शर्मा ने किया। समारोह के आरंभ में सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।इस अवसर पर व्याख्याता शारीरिक शिक्षा तेजपाल जणवा, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक सूर्य प्रकाश गर्ग, सुरेश चंद्र शर्मा, अजयपाल सिंह चुण्डावत, देवी लाल गाडरी, शारीरिक शिक्षक दिनेश सेन, दिलीप प्रजापत, गफ्फार खान पठान, कैलाश चंद्र मालू, भगवती लाल सुथार दिनेश चंद्र जणवा, नटवर लाल शर्मा, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षा शिक्षक रतनलाल डांगी, बद्री लाल गुर्जर, मुकेश कुमार मालू, उदय सिंह रावत, सुरेश मेहता, जसवंत शर्मा, भगवान सिंह राठौड़, मांगू गिरी गोस्वामी, शांतिलाल मेनारिया, अमजद खां पठान, उदय सिंह रावत, भगवत सिंह मीणा, शंकर सिंह मीणा, नानालाल शर्मा, बगदीराम मेघवाल, इम्तियाज हुसैन, धूलेश्वर डामोर, शारीरिक शिक्षिका सुनीता शेखावत, अल्का जैन आदि मौजूद थे।