बड़ी सादड़ी, स्वामी गोपाल पुरूषोत्तम आश्रम में धूमधाम से मनाया पाटो उत्सव रजत कलश से किया भगवान का अभिषेक मंदिर पर चढ़ाई गरुड़ ध्वजा

रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा
28 अप्रैल
बड़ीसादड़ी नगर के प्रमुख आश्रम स्वामी गोपाल पुरुषोत्तम आश्रम में तीन दिवसीय पाटोउत्सव का शुक्रवार को धूमधाम से समापन हुआ।आपको बता दें कि गोपाल पुरुषोत्तम आश्रम के स्वामी सुदर्शनाचार्य महाराज द्वारा बताया गया कि इस तीन दिवसीय पाटोउत्सव में प्रथम दिन आश्रम में यज्ञ, हवन, आहुतिया दी गई। इसके साथ ही आश्रम के सबसे ऊपर गुंबद पर गरुड़ ध्वजा चढ़ाई गई। आश्रम में स्वामी गोपाल पुरुषोत्तम के समाधि स्थल पर भी ध्वजा चढ़ाई गई।इसी प्रकार पाटोउत्सव के दूसरे दिन भी यज्ञ, हवन और आहुतियां दी गई। पाटो उत्सव के अंतिम समापन वाले दिन यज्ञ हवन किया गया। तीन दिवसीय पूजा को संपन्न किया गया ।भगवान राधे कृष्ण का 51 रजत कलश से महा अभिषेक किया गया। आश्रम में स्थित राधे कृष्ण की प्रतिमा का विशेष श्रृंगार किया गया। पाटो उत्सव के समापन पर स्वामी सुदर्शनाचार्य महाराज द्वारा भक्तों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि उत्सव ही सनातन धर्म का आधार है ।भगवान कृष्ण की मंदिर से सवारी निकाली गई। उपस्थित श्रद्धालुओं में महा प्रसादी का वितरण किया गया।गौरतलब है कि बड़ी सादड़ी के स्वामी गोपाल पुरुषोत्तम आश्रम में 40 वर्षों से यह पाटो उत्सव मनाया जा रहा है।