ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ की तैयारियां जोरों पर
संवादाता बन्शीलाल धाकड़ राजपुरा
छह दिवसीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल 17 से होंगे प्रारम्भ
13 अगस्त
बड़ीसादड़ी ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलकूद प्रतियोगिता जो कि आगामी 17 से 22 के बीच होगी। इसकी तैयारियां जोरों पर चल रही है। यह ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता उपखंड के विनायका ग्राम पंचायत के नंगाखेड़ी गांव के खेल मैदान पर आयोजित होगी। विनायका सरपंच राजकुमार जाट ने बताया कि सभी खिलाड़ियों के लिए बेहतरीन खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। सरपंच जाट ने खेल मैदान पर ट्रेक्टरों से मिट्टी डलवा कर युद्ध स्तर पर समतलीकरण का कार्य किया जा रहा है। छह दिन चलने वाली इस प्रतियोगिता के सभी खिलाड़ियों के भोजन की व्यवस्था नंगाखेड़ी ग्राम व अन्य भामाशाहों द्वारा की जा रही है। ब्लॉक खेलकूद प्रभारी चंद्रकांत शर्मा ने बताया कि खेल मैदान निर्माण का कार्य जोरों पर है। विकास अधिकारी दीपक चौधरी व मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी स्वयं खेल मैदान पर जा कर तैयारियों का जायजा ले रहे है। रविवार को मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीकांत चौबीस ने खेल मैदान पर शारीरिक शिक्षकों के साथ बैठक लेकर आवश्यक निर्देश प्रदान किये। शारीरिक शिक्षक नटवर लाल शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए फुटबॉल, वॉलीबाल, खो - खो और क्रिकेट के मैदान तैयार हो चुके हैं। शारीरिक शिक्षक भगवती लाल सुथार ने बताया 2,000 से अधिक खिलाड़ी इस महाकुंभ में हिस्सा लेंगे। शनिवार को मैदान निर्माण करने में शारीरिक शिक्षक जसवंत शर्मा, मुकेश कुमार मालू, कैलाश चंद्र मालू, अजयपाल सिंह चुंडावत, रतनलाल डांगी, उदय सिंह रावत, बद्री लाल गुर्जर, धूलेश्वर डामोर, अमजद खा पठान, दिनेश चंद्र जणवा, उदय सिंह रावत, जगदीश शर्मा, सुनील कोली व दिलीप प्रजापत आदि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का उद्घाटन 17 अगस्त को प्रातः 10:00 बजे होगा।