जलेश्वर महादेव से गंगेश्वर महादेव तक निकाली कांवड़ यात्रा

संवादाता बन्शीलाल धाकड़ राजपुरा
21 अगस्त
छोटीसादड़ी,
हड़मतिया जागीर के छोटीसादड़ी से बड़ीसादड़ी मुख्य मार्ग पर पेट्रोल पंप के निकट स्थित जलेश्वर महादेव से गंगेश्वर महादेव तक कांवड़ यात्रा निकाली गई जानकारी देते हुए प्रहलाद जणवा ने बताया की इसमें गांव के समस्त ग्राम वासियों द्वारा डीजे के साथ कांवड़ यात्रा निकाली गई। कांवड़ यात्रा हडमतिया जागीर से डिजे के साथ हजारो की संख्या में निकाली गई। जिसका जगह जगह, कांवड़ यात्रा का स्वागत व पुष्प वर्षा की गई। और फल फुल वाटे गये। वहीं गांव बम्बोरी में भी कांवड़ यात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया। कांवड़ यात्रा बम्बोरी से रघुनाथ पुरा होकर गंगेश्वर महादेव पहुंची और वहां बम्बोरी वह रघुनाथपुरा के ग्राम वासियों द्वारा कांवड़ियो का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। कांवड़ियों व ग्राम वासियों ने भोलो नाथ के दर्शन किये ओर अच्छी बरसात की कामना की एंव कावड यात्रा में अच्छी बरसात भी हुई जिससे सभी कांवड़ियों में प्रसन्नता हुई। गंगेश्वर महादेव में हडमतिया वासियों द्वारा प्रसाद वितरित कर कावड़ यात्रा का समापन किया गया।