कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भाजपा में आने का क्रम जारी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भाजपा में आने का क्रम जारी
फोटो।बंबोरी भाजपा प्रत्याशी श्री चंद्र कृपलानी की आमसभा में उपस्थित कार्यकर्ता

संवादाता बन्शीलाल धाकड़ राजपुरा

22 नवंबर 

छोटीसादड़ी गंगेश्वर नगरी बम्बोरी गांव के करीब दो दर्जन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया बीजेपी में विश्वास भाजपा प्रत्याशी कृपलानी को विजयी बनाने का लिया संकल्प भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवाद की भावना,क्षेत्रीय प्रत्याशी श्रीचंद कृपलानी की ईमानदार कार्यशैली तथा तथा कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति से क्षुब्ध होकर निम्बाहेड़ा-छोटीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र के छोटीसादड़ी उपखण्ड के बम्बोरी,गुड़ली ग्राम के करीब एक दर्जन कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ली। छोटीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र के बम्बोरी व हडमतिया ग्राम पंचायत मुख्यालय के भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, पुर्व प्रधान महावीर सिंह कृष्णावत, सोहनलाल आंजना,मण्डल अध्यक्ष रमेश गोपावत, प.स. सदस्य मुकेश आमेटा, मंडल महामंत्री वरदीचंद धाकड़, जिला परिषद सदस्य दलपत मीणा,शंकर साल्वि की अगुवाई में भाजपा प्रत्याशी श्रीचन्द कृपलानी एवं ठाकुर लव कुमार सिंह पंवार के द्वारा कांग्रेस छोड़ भाजपा परिवार में शामिल हुए बम्बोरी के पूर्व उपसरपंच लोकेंद्र सिंह पंवार,प्रताप सिंह पंवार गुडली, ठाकुर भगवत सिंह चौहान, शिवेंद्र सिंह चौहान, दशरथ सिंह चौहान, किशन पटेल, चन्दन सिंह पंवार,जीवन सिंह चौहान,श्याम सिह पवार, पुरण देवडा,संतोष जनवा,कैलाश सिंह पंवार, कालूलाल जटिया,विक्रम रेगर,शंकर मेगवाल, राधेश्याम रेगर,उदय लाल,सुदर्शन सिह,लक्ष्मीनारायण,अम्बा लाल रेगर मुकेश खटीक,वर्दीचंदर्,बंशीलाल, चोथमल,मिथुन मीणा सहित दो दर्जन से अधिक का उपरना ओढाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर निम्बाहेड़ा छोटीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

फोटो।बंबोरी भाजपा प्रत्याशी श्री चंद्र कृपलानी की आमसभा में उपस्थित कार्यकर्ता।