7 नवंबर को नारकोटिक्स विभाग के कर्मचारी को सांसद महोदय द्वारा थप्पड़ जड़ने के विरोध और घटिया अफीम नीति को संशोधन हेतु विशाल प्रदर्शन

7 नवंबर को नारकोटिक्स विभाग के कर्मचारी को सांसद महोदय द्वारा थप्पड़ जड़ने के विरोध और घटिया अफीम नीति को संशोधन हेतु विशाल प्रदर्शन राजस्थान मध्य प्रदेश के अफीम खेती से जुड़े वंचित और पात्र सभी किसान भाइयों से निवेदन है अफीम खेती की नीति 2022 -23 भ्रष्टाचार युक्त ही नहीं घटिया अपारदर्शी है घटिया अफीम नीति की आड़ में भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा तक भ्रष्टाचार बढ़ा है।

7 नवंबर को नारकोटिक्स विभाग के कर्मचारी को सांसद महोदय द्वारा थप्पड़ जड़ने के विरोध और घटिया अफीम नीति को संशोधन हेतु विशाल प्रदर्शन

भारतीय अफीम किसान संघर्ष समिति राजस्थान मध्य प्रदेश

प्रेस विज्ञप्ति

7 नवंबर को नारकोटिक्स विभाग के कर्मचारी को सांसद महोदय द्वारा थप्पड़ जड़ने के विरोध और घटिया अफीम नीति को संशोधन हेतु विशाल प्रदर्शन

राजस्थान मध्य प्रदेश के अफीम खेती से जुड़े वंचित और पात्र सभी किसान भाइयों से निवेदन है अफीम खेती की नीति 2022 -23
भ्रष्टाचार युक्त ही नहीं घटिया अपारदर्शी है घटिया अफीम नीति की आड़ में भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा तक भ्रष्टाचार बढ़ा है।

अफीम नीति  2022-23 को संशोधित करने 
और घटिया अफीम खेती की नीति के आड़ में नारकोटिक्स के बड़े-बड़े भ्रष्ट अधिकारी करोड़ों रुपए खा गए और भ्रष्टाचार में रंगे हाथों पकड़े गए एसीबी द्वारा ट्रैप किया गये वहीं भ्रष्ट अधिकारी वापस नारकोटिक्स विभाग में नौकरी कर रहे हैं।

माननीय सांसद साहब ने थप्पड़ तो छोड़ो ऊंगली तक नहीं उठाई और प्रतापगढ़ नारकोटिक्स कार्यालय में एक छोटे कर्मचारी को बिना पूरी जानकारी लिए  छोटे कर्मचारी द्वारा 5000/- रिश्वत राशि स्वयं  डकार रहा है या अन्य किसी उच्चाधिकारियों तक भी पहुंचा रहा है  यह जानकारी किए बिना ही थप्पड़ जड़ के नारकोटिक्स विभाग से जुड़े सैकड़ों नहीं हजारों किसानों को  अप्रत्यक्ष धमकाने का एक अमनोवैज्ञानिक असफल प्रयास किया है कर्मचारी के खिलाफ भी कार्रवाई हो और माननीय सांसद महोदय द्वारा  छोटे कर्मचारियों को थप्पड़  जड़ने के जुर्म में माननीय सांसद महोदय पर भी उचित कार्रवाई हो
और इतना ही नहीं पूर्व में पकड़े गए सभी नारकोटिक्स अधिकारियों की पुख्ता कार्यवाही सभी किसानों के संज्ञान में लाया जाए

साथ ही नारकोटिक्स का भ्रष्टाचार मिटाने के लिए अफीम नीति 2022 -23 को संशोधित किया जाए हमने कभी भी सीपीएस के अफीम पट्टे नहीं मांगे तो हमको सीपीएस के अफीम पट्टे नहीं देकर 1997-98  में अफीम खेती कर चुके सभी किसान परिवारों को लुवाई चिराई के अफीम पट्टे सभी किसानों को दिया जाए।
 अफीम नीति 2022- 23 को संशोधित करने हेतु राजस्थान मध्यप्रदेश के अफीम खेती से जुड़े वंचित और पात्र सभी किसान भाइयों से आग्रह है अधिक से अधिक संख्या में भारत सरकार तक नारकोटिक्स विभाग की जमीनी हकीकत प्रेषित करने हेतु और  नारकोटिक्स विभाग के भ्रष्टाचार  जमीनी सच्चाई को प्रधानमंत्री महोदय तक पहुंचाने हेतु आप सभी अपने अपने परिवार से सिर्फ और सिर्फ एक सदस्य को 7 नवंबर 2022 को चित्तौड़गढ़ कलेक्ट्री अवश्य भेजें।

अफीम घटिया नहीं अधिकारी घटिया है

मेक इन इंडिया मेड बाय किसान

बोलेगा इंडिया तो ही बढ़ेगा इंडिया

मांगीलाल मेघवाल बिलोट
किसान पुत्र शिक्षक संरक्षक भारतीय अफीम किसान संघर्ष समिति राजस्थान मध्य प्रदेश