भारत जोड़ों यात्रा में राहुल गांधी के साथ आज महिलाओं का उमड़ा जन सैलाब-रामदेवी बावरी  --राजस्थान में आठ दिन से चल रही भारत जोड़ों यात्रा

भारत जोड़ो यात्रा में सोमवार को राजस्थान में आठवें दिन सवाईमाधोपुर में राहुल गांधी के साथ महिलाओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। यात्रा में उनकी बहन व राष्ट्रीय महासिचव प्रियंका वाड्रा  और भांणजी मियारा भी साथ रही। पिछले आठ दिन से जब से यात्रा ने  राजस्थान में प्रवेश किया है तब से अनूपगढ़ से पंचायत समिति सदस्य व कांग्रेस नेत्री  रामदेवी बावरी यात्रा में लगातार राहुल गांधी के साथ पैदल चल रही है। 

भारत जोड़ों यात्रा में राहुल गांधी के साथ आज महिलाओं का उमड़ा जन सैलाब-रामदेवी बावरी  --राजस्थान में आठ दिन से चल रही भारत जोड़ों यात्रा

भारत जोड़ों यात्रा में राहुल गांधी के साथ आज महिलाओं का उमड़ा जन सैलाब-रामदेवी बावरी 
--राजस्थान में आठ दिन से चल रही भारत जोड़ों यात्रा
अनूपगढ़
भारत जोड़ो यात्रा में सोमवार को राजस्थान में आठवें दिन सवाईमाधोपुर में राहुल गांधी के साथ महिलाओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। यात्रा में उनकी बहन व राष्ट्रीय महासिचव प्रियंका वाड्रा  और भांणजी मियारा भी साथ रही। पिछले आठ दिन से जब से यात्रा ने  राजस्थान में प्रवेश किया है तब से अनूपगढ़ से पंचायत समिति सदस्य व कांग्रेस नेत्री 
रामदेवी बावरी यात्रा में लगातार राहुल गांधी के साथ पैदल चल रही है। 
रामदेवी बावरी ने कहा कि सोमवार को राहुल गांधी से यात्रा में साथ चलते हुए मुलाकात हुई । यात्रा में प्रदेश भर से महिलाओं ने काफी उत्साह व जोश के साथ भाग लिया ।बावरी ने बताया कि यात्रा में राहुल गांधी से हमने सुबह जल्दी उठना व अनुशासन में रहना सीखा है। इससे यात्रा में नया जोश व जज्बा देखा जा रहा है। राहुल गांधी से मुलाकात के बाद रामदेवी बावरी ने कहा कि वो प्रदेश की यात्रा में राहुल गांधी के साथ ही चलेंगी ।           पीली चुंदड़ी से खिजूरी में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बावरी का किया स्वागत
सवाई माधोपुर में भारत जोड़ों यात्रा के दौरान रामदेवी बावरी के आगमन पर स्थानीय मंसाराम मीणा की ओर से उनके आगमन पर अपनी संस्कृति में प्रचलित पीली चुंदडी ओढ़ाकर ग्रामीणों व स्कूल के विद्यार्थियों के साथ भव्य स्वागत किया।