रामजी आपका भला करे, खाने को भरपेट भोजन और ठंड से बचने के लिए कम्बल दी।

रामजी उनका भला करे, जिन्होंने आज यहां आकर हमे भर पेट खाना खिलाया और हम गरीब महिलाओं को कंबल दिए। यह बात सुखवाड़ा ग्राम पंचायत भवन में दोनो पैरो से दिव्यांग महिला ने कही।

रामजी आपका भला करे, खाने को भरपेट भोजन और ठंड से बचने के लिए कम्बल दी।

रामजी आपका भला करे, खाने को भरपेट भोजन और ठंड से बचने के लिए कम्बल दी।


।रामजी उनका भला करे, जिन्होंने आज यहां आकर हमे भर पेट खाना खिलाया और हम गरीब महिलाओं को कंबल दिए। यह बात सुखवाड़ा ग्राम पंचायत भवन में दोनो पैरो से दिव्यांग महिला ने कही।
    गांधीनगर माहेश्वरी महिला संगठन  चितौड़गढ़ की तीन दिवसीय निशुल्क कंबल स्वेटर वितरण कार्यक्रम में सोमवार को सुखवाड़ा ग्राम पंचायत के आसपास के गांवों की महिलाओं को व बच्चों को स्वेटर कंबल वितरण किए गए। सचिव भावना न्याती ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अपने आप को सुदृढ़ और मजबूत बनाने के लिए आप अपने बच्चो को अपने साथ मजदूरी पर मत लगाओ। बाल विवाह को पूरी तरह बंद करो। इसकी वजह से आपके बच्चे  अपने पैरो पर खड़े नही होते है और उन पर गृहस्थी का भार आ जाता है और वो मजदूरी करने को विवश हो जाते है और अपना कैरियर नही बना पाते है। कोकिला पूंगलिया ने महिलाओं को अपने परिवार को नशा मुक्त बनाने का तरीका समझाया। संगीता कलंत्री ने सभी महिलाओं को बिना पूंजी लगाए गृह उधोग के तरीके बताए। अंगूर भंडारी और ललिता बिरला ने बताया कि संगठन द्वारा सुखवाडा गांव में सोमवार को राजीव गांधी सेवा केंद्र सुखवाड़ा गणपत खेड़ा, होड़ा, पंचदेवला क्षेत्र की 48 महिलाओं व जरूरतमंद 11 बच्चों को स्वेटर वितरण किए गये। दीपिका डाड सविता काबरा और स्वीटी काबरा, आशा इनानी, ने सभी को सबसे पहले भोजन करवाया।  
  इस दौरान सुमन कालिया,पिंकी पोरवाल, वर्षा डाड, चंदा मूंदड़ा ने सभी को कंबल व बिस्किट के पैकिट वितरित किए। यह तीन दिवसीय कार्यक्रम में गांधीनगर की समस्त माहेश्वरी महिलाओं के सहयोग हुआ है। सरपंच शोभा लाल धाकड़ ने संगठन का आभार व्यक्त किया। सचिव उदय लाल जाट ने पंचायत की सभी गतिविधियों व स्कीम की जानकारी दी और महिलाओं की समस्याओ का समाधान किया। कार्यक्रम का संचालन पंचायत सहायक रामपाल सोनी ने किया।
  इस मौके पर वार्डपंच गौतम धाकड़,  मुकेश धाकड़ जीवन धाकड़ आदि उपस्थित थे।