महाराणा प्रताप की 483 वी जयंती पर योगाचार्य मेनारिया ने किए 483 बार सूर्यनमस्कार
3मई बड़ीसादड़ी वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की 483 वी जयंती पर उपखंड के निकटवर्ती महूडा ग्राम पंचायत के योगाचार्य शम्भु लाल मेनारिया और उनके मित्र योगी शिवशंकर मेनारिया ने मंत्रोचार के साथ बांसी ग्राम पंचायत के पास धूणी माता मंदिर परिसर में 483 बार सूर्यनमस्कार कर विशेष अंदाज में महाराणा प्रताप को शत शत नमन किया।

महाराणा प्रताप की 483 वी जयंती पर योगाचार्य मेनारिया ने किए 483 बार सूर्यनमस्कार
ब्यूरो चीफ एम के जोशी चित्तौड़गढ़
राम सिंह मीणा रघुनाथपुरा
23मई
बड़ीसादड़ी
वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की 483 वी जयंती पर उपखंड के निकटवर्ती महूडा ग्राम पंचायत के योगाचार्य शम्भु लाल मेनारिया और उनके मित्र योगी शिवशंकर मेनारिया ने मंत्रोचार के साथ बांसी ग्राम पंचायत के पास धूणी माता मंदिर परिसर में 483 बार सूर्यनमस्कार कर विशेष अंदाज में महाराणा प्रताप को शत शत नमन किया।
पतंजलि आरोग्य केंद्र के धनराज शर्मा ने बताया कि दोनो मित्रो ने महाराणा प्रताप के भजन पर लगातार 483 बार सूर्यनमस्कार करके इस संकल्प को पूरा किया।योगाचार्य मेनारिया जगह जगह पर योग के माध्यम से जनजागरूकता का कार्य कर रहे है।योगाचार्य मेनारिया ने सूर्यनमस्कार का महत्व बताते हुए कहा की सूर्य नमस्कार के दौरान उदर के अंगों की स्ट्रेचिंग होती है जिससे पाचन तंत्र सुधरता है. जिन लोगों को कब्ज, अपच या पेट में जलन की शिकायत होती है, उन्हें सूर्यनमस्कार करना चाइए। गौरतलब है की योगाचार्य मेनारिया ने योग की क्रांति को जन- जन तक पहुंचाने के लिए अनेक निशुल्क योग शिविर आयोजित कर चुके है।