बड़ी सादड़ी नगर के गोपाल पुरुषोत्तम आश्रम में धूमधाम से मनाया निर्जला एकादशी पूर्व भगवान सत्यनारायण का किया पंचामृत से अभिषेक भक्तों द्वारा रजत कलश दान किए गए
बड़ी सादड़ी नगर के गोपाल पुरुषोत्तम आश्रम में निर्जला एकादशी के पर्व पर स्वामी सुदर्शनाचार्य महाराज के सानिध्य में सैकड़ों महिला मंडल द्वारा धूमधाम से मनाया गया निर्जला एकादशी पर्व।
बड़ी सादड़ी नगर के गोपाल पुरुषोत्तम आश्रम में धूमधाम से मनाया निर्जला एकादशी पूर्व भगवान सत्यनारायण का किया पंचामृत से अभिषेक भक्तों द्वारा रजत कलश दान किए गए
राम सिंह मीणा रघुनाथपुरा
31मई
बड़ी सादड़ी
नगर के गोपाल पुरुषोत्तम आश्रम में निर्जला एकादशी के पर्व पर स्वामी सुदर्शनाचार्य महाराज के सानिध्य में सैकड़ों महिला मंडल द्वारा धूमधाम से मनाया गया निर्जला एकादशी पर्व।
आपको बता दें कि बड़ीसादड़ी नगर के प्रमुख मंदिर गोपाल पुरुषोत्तम आश्रम में स्वामी सुदर्शनाचार्य महाराज के सानिध्य में महिला भक्तों के द्वारा निर्जला एकादशी पर्व धूमधाम से मनाया गया। निर्जला एकादशी के पर्व पर सर्वप्रथम गोपाल पुरुषोत्तम आश्रम में भगवान सत्यनारायण का पंचामृत से अभिषेक किया गया । वही निर्जला एकादशी के पर्व पर महिलाओं द्वारा भगवान सत्यनारायण की पूजा अर्चना की गई। महिलाओं द्वारा आश्रम में निर्जला एकादशी की कथा का वाचन किया गया। महिला मंडल द्वारा गुरु पूजन ,भजन, कीर्तन ,निर्जला कथा, रजत कलश का दान किया गया । स्वामी सुदर्शनाचार्य द्वारा बताया गया कि सनातन धर्म में निर्जला एकादशी पर दान पुण्य का विशेष महत्व होता है। इस दिन गट दान का विशेष महत्व है। जिस कारण महिला भक्तों द्वारा घट दान किया जाता है। सनातन धर्म में निर्जला एकादशी पर इसका विशेष महत्व रहता है। स्वामी सुदर्शनाचार्य महाराज द्वारा बताया गया कि निर्जला एकादशी का व्रत करने वाला व्यक्ति सभी पापों से मुक्त होकर मोक्ष की प्राप्ति करता है।
वहीं एकादशी के पर्व पर घरों में मीठे सेगारि पकवान बनाए गए ।वही बड़ीसादड़ी नगर में फलो का राजा मीठे आम की बम्पर आवक हुई है तथा नगर में चारो तरफ आम की बिक्री हुई है।निर्जला एकादशी ग्यारस पर्व पर नगर में प्रमुख कृष्ण मंदिर पर महिलाओं द्वारा मंदिरों में मंगल गीत गाए गए तथा भगवान की पूजा अर्चना की गई।निर्जला एकादशी ग्यारस पर्व पर आज बड़ीसादड़ी क्षेत्र में पर्व बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया।इस पर्व के उपलक्ष में नगर के कई किराणा व्यापारियों द्वारा अपने-अपने दुकानों पर सिंघाड़े के ढेर लगाए गए हैं।
मान्यता है कि निर्जला एकादशी ग्यारस पर्व पर घरों में सिंघाड़े का हलवा बनाकर भगवान को भोग लगाया जाता है।वहीं दूसरी ओर नगर के फल सब्जी मंडी प्रांगण में समस्त मंडियों में आम के फलों की बंपर आवक हुई है।व्यापारियों द्वारा अपनी अपनी दुकानों के बाहर बड़ी-बड़ी प्लास्टिक की केरेटों में आम की दुकान लगाई गई है।बताया गया कि निर्जला एकादशी ग्यारस पर महिला एवं पुरुष द्वारा व्रत उपवास रखा जाता है तथा शाम को व्रत उपवास को पूजा अर्चना के पश्चात खोला जाता है।