भाटी को मिली अहम जिम्मेदारी, चुनाव मे चित्तौडग़ढ़ विधानसभा कि संभालेंगे कमान।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत धनेतकलां सरपंच रणजीत सिंह भाटी को आगामी विधानसभा चुनाव हेतु चितौड़गढ विधानसभा का चुनाव संयोजक मनोनीत किया गया।

भाटी को मिली अहम जिम्मेदारी, चुनाव मे चित्तौडग़ढ़ विधानसभा कि संभालेंगे कमान।
संवादाता मुकेश कुमार जोशी चित्तौड़गढ़
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत धनेतकलां सरपंच रणजीत सिंह भाटी को आगामी विधानसभा चुनाव हेतु चितौड़गढ विधानसभा का चुनाव संयोजक मनोनीत किया गया।
भाटी ने जयपुर में विधानसभा चुनाव प्रभारियो एवं संयोजकों की कार्यशाला में भाग लिया। बैठक में राजस्थान विधानसभा चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी,सह प्रभारी विजया रहाटकर, प्रदेश संगठन मंत्री चंद्रशेखर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी ने आगामी 2023 में होने वाले विधानसभा चुनावो हेतु चितौड़गढ विधानसभा चुनाव संयोजक मनोनीत किया।
बता दे कि रणजीत सिंह भाटी के लंबे चुनावी एवं संगठन के अनुभव को देखते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाटी के चुनाव संयोजक मनोनीत होने पर समर्थकों द्वारा हर्ष व्यक्त कर बधाई दी। रणजीत सिंह भाटी ने इकाई से लेकर जिला भाजपा के विभिन्न पदों पर रहते हुए अपना दायित्व निभाया हैं। धनेत से लगातार चार बार सरपंच भी रह चुके हैं। वर्तमान में धर्मपत्नी देवेंद्र कंवर चितौड़गढ पंचायत समिति प्रधान है।