नारायणी माता धाम में हरियाणा ब्राह्मण धर्मशाला का हुआ शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित

राजगढ़। अलवर जिले की राजगढ़ तहसील के पर्वतों के बीच में स्थित नारायणी माता मंदिर में सोमवार को अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा की धर्मशाला का शिलान्यास मुख्य अतिथि राज्य मंत्री मुरारी लाल मीणा, व हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष बिरदी चंद शर्मा के कर कमलों द्वारा किया गया। नारायणी माता धाम धर्मशाला विकास समिति अध्यक्ष खैराती लाल शर्मा बल्देवगढ़ ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि मुरारी लाल मीणा कृषि विपणन मंत्री रहे। समारोह की अध्यक्षता अखिल भारतीय हरियाणा गौड महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष बिरधी चंद शर्मा ने की, इस दौरान समाज के भामाशाहो ने बढ़ - चढ़ हिस्सा लिया और 15 कमरे व नगद राशि की घोषणाएं की। बिरदी चंद शर्मा ने कहा कि सभी को समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाना होगा। समाज में फैली कुरीतियों को मिटाना समाज का पहला दायित्व बनता है। इस अवसर पर महामंत्री सीताराम शर्मा आलियाबाद, राष्ट्रीय संयोजक कैलाश दुर्गापुरा, कोषाध्यक्ष शंभूलाल कुईवाला डीडवाना , अलवर उपजिला प्रमुख ललिता मीणा, राजगढ़ पंचायत समिति प्रधान भोरी देवी, बल्देवगढ़ सरपंच ममता देवी, विनोद खेड़ा सरपंच, पूर्व सरपंच कानोता कमलेश शर्मा, रामराय शर्मा गोलाकाबास, सियाराम महाराजपुरा, दुर्गा शंकर उदाला, विनोद बल्देवगढ़, सत्यनारायण बसवाला छोटी दौसा, कैलाश शर्मा, बृजमोहन बंदावला , शंकर शर्मा दयाराम पुरा, विकास चोकड्या सहित हजारों की संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।