गायत्री परिवार द्वारा आयोजित ज्ञान- परीक्षा में डीएवी
रिपोर्टर नितिन सिंगला
4 मई
अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित ज्ञान- परीक्षा में डीएवी पुलिस पब्लिक की अध्यापिका को मिला प्रशस्ति पत्र।
#यमुनानगर, 4 मई-राष्ट्र की भावी पीढ़ी को सास्कृतिक, नैतिक एवं राष्ट्रीय मूल्यों से जोड़े रखने के लिए अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया जिसमें डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के पाँचवीं कक्षा से दसवीं कक्षा तक के बच्चों ने भाग लिया। भारतीय संस्कृति, वेदों, पुराणों एवं प्राचीन इतिहास से संबंधित लेख व भाषण आदि बच्चों द्वारा लिखे गए। इस प्रतियोगिता में विद्यालय की अध्यापिका सोनिया मखीजा ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया जिसके लिए गायत्री परिवार द्वारा अध्यापिका को ट्राफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अनूप कुमार चोपड़ा ने अध्यापिका सोनिया मखीजा को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने बहुत मेहनत एवं मेहनत से प्रशंसनीय कार्य किया है। देश की भावी पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से अवगत करवाने एवं संरक्षण के लिए प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित करने के लिए प्रधानाचार्य ने गायत्री परिवार एवं उसकी प्रमुख शैलबाला पण्डया को धन्यवाद दिया।