भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने सीएम मनोहर लाल के 11 मई

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने सीएम मनोहर लाल के 11 मई
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने सीएम मनोहर लाल के 11 मई

रिपोर्टर नितिन सिंगला

10 मई

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने सीएम मनोहर लाल के 11 मई

के यमुनानगर दौरे को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
यमुनानगर पहुंचने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का होगा भव्य स्वागत-भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा
यमुनानगर, 10 मई-भाजपा जिला कार्यालय यमुना कमल में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल 11 मई को सुबह 10.30 बजे मुकंद लाल सिविल हॉस्पिटल यमुनानगर की लगभग 100 करोड़ रुपए की लागत से बनकर तैयार हो रही नई बिल्डिंग का उद्घाटन करने के लिए आ रहे हैं।  इसके उपरांत मुख्यमंत्री मनोहर लाल दोपहर 1 बजे भाजपा जिला कार्यालय यमुना कमल हुड्डा जगाधरी में आएंगे। 
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि दोनों कार्यक्रमों के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है दोनों कार्यक्रमों के लिए भाजपा नेताओं की ड्यूटियां लगा दी गई हैं व दोनों कार्यक्रमों के लिए भाजपा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचेंगे।  मुख्यमंत्री जिला यमुनानगर से विशेष लगाव रखते है व समय-समय पर जिला यमुनानगर के विभिन्न क्षेत्रों में आते रहते है।
इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला, जिला महामंत्री सुरेंद्र बनकट, भाजपा जिला मीडिया प्रमुख कपिल मनीष गर्ग, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र चावला, जिला विस्तारक राममेहर कुंडू, भाजपा नेता शुभम राणा, सागर, अशोक, विशाल आदि उपस्थित रहे।