भाजपा की गांव चलो अभियान की जिला कार्यशाला संपन्न।

चित्तौड़गढ।भारतीय जनता पार्टी आगामी 4 फरवरी से 11 फरवरी तक गांव चलो अभियान चलाएगी और इस अभियान के माध्यम से बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने का काम करेगी यह बात भाजपा जिला अध्यक्ष मिठू लाल जाट ने गांव चलो अभियान के जिला कार्यशाला के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में कहीं चित्तौड़गढ़ जिले की कार्यशाला शनिवार को जिला कार्यालय पर संपन्न हुई।

   अभियान के जिला संयोजक विजयपुर सरपंच श्यामलाल शर्मा ने बताया कि गांव चलो अभियान की जिला कार्यशाला जिलाध्यक्ष मिठू लाल जाट के मुख्य अतिथि, जिला महामंत्री रघु शर्मा के अध्यक्षता और प्रदेश कार्यालय संयोजक श्रवण सिंह राव के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष जाट ने कहा कि इस विशेष अभियान के दौरान प्रवासी कार्यकर्ता विशेष रूप से 24 घंटे का प्रवास उसे गांव में करेंगे और उनको विभिन्न करनीय कार्य के माध्यम से बूथ को मजबूत करने का काम दिया जाएगा।इसके साथ ही संगठनात्मक कार्य करते हुए केंद्र सरकार की उपलब्धियां भी मतदाताओं के बीच रखी जाएगी। भाजपा जिला महामंत्री रघु शर्मा ने पी पी टी का ब्यौरा देते हुए कहा कि प्रवासी एवं बूथ इकाई के संयोजक इस अभियान के महत्वपूर्ण कड़ी है। प्रवासी पार्टी का इस अभियान का प्रमुख चेहरा है तो संयोजक इस अभियान को क्रियान्वित करने वाला प्रमुख स्थानीय कार्यकर्ता है। इस अभियान में संपर्क, प्रचार एवं सोशल मीडिया ऐप के माध्यम से इस अभियान की प्रगति एवं गति दोनों ऐतिहासिक रहेगी। प्रदेश कार्यालय संयोजक श्रवण सिंह राव ने कहा कि सामाजिक वर्गों से संपर्क, किसानों से संपर्क, युवाओं से संपर्क, महिला सहायता समूह से संपर्क, व्यापारियों से संपर्क सहित सफाई अभियान, धार्मिक स्थल दर्शन आदि अनेक कार्य अभियान में प्रवासी कार्यकर्ताओं को करने हैं जिसके माध्यम से बूथ पर भाजपा का बहुमत हो ऐसा सफल अभियान भी चलना है। जिला संयोजक शामलाल शर्मा ने जयपुर कार्यशाला में दिए निर्देशों से सभी को अवगत कराया। कार्यशाला का संचालन सहसंयोजक मोहनलाल जाट ने किया l भाजपा आई टी जिला संयोजक नन्द किशोर लोहार ने पी पी टी का संचालन किया। इस अवसर पर गांव चलो अभियान के मंडल सयोजक और सह संयोजक गोवर्धन गाडरी, देवराज रजक, महिपाल सिंह ,महेंद्र सिंह राजोरा,भेरू लाल शर्मा ओछड़ी, कुंदन शर्मा, चुन्नी लाल गुर्जर, कैलाश चंद्र पुरोहित, गोविंद सिंह पवार, अखिलेश बारेगामा, मोहनलाल जाट, शंकर लाल बेरवा, शंभू लाल गाडरी, उदयलाल छिपा, मनोज गुर्जर, नवल किशोर गवतीय, दीपक साहू, मदन गोपाल धाकड़, राजेश गुर्जर, सत्यनारायण डीडवानिया, दिनेश कासलीवास, भग्गू लाल जाट,महावीर शर्मा, रतनलाल अहीर, कमल रेगर, चेतन जायसवाल,राजेंद्र चौबीसा, भागवत सिंह मीणा, पीयूष कुमार सोनी, उदय सिंह मीणा आदि उपस्थित थे।