पिता ने 2 बच्चों को रस्सी से बांध कर रखा,शरीर पर जलने के निशान, 3 दिन से खाना तक नहीं दिया; पत्नी को भी बेरहमी से पीटा
अजमेर एक युवक ने अपने दो मासूम बच्चों और पत्नी को तीन दिन तक बेरहमी से पीटा। बच्चों को घर में रस्सी से बांधकर रखा और खाना तक नहीं दिया। बच्चों के शरीर पर जलने के निशान तक मिले हैं। मामला अजमेर के क्रिश्चयनगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे का है। इसकी जानकारी जब शहर कांग्रेस अध्यक्ष हितेश्वरी टाक को मिली तो उन्होंने कांग्रेस की पार्षद बीना टाक को फोन कर इसकी जानकारी दी। इसके बाद वे दोनों महिला के घर पहुंचीं, जहां बच्चे रस्सी से बंधे हुए थे।

पिता ने 2 बच्चों को रस्सी से बांध कर रखा,शरीर पर जलने के निशान, 3 दिन से खाना तक नहीं दिया; पत्नी को भी बेरहमी से पीटा
अजमेर
एक युवक ने अपने दो मासूम बच्चों और पत्नी को तीन दिन तक बेरहमी से पीटा। बच्चों को घर में रस्सी से बांधकर रखा और खाना तक नहीं दिया। बच्चों के शरीर पर जलने के निशान तक मिले हैं।
मामला अजमेर के क्रिश्चयनगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे का है। इसकी जानकारी जब शहर कांग्रेस अध्यक्ष हितेश्वरी टाक को मिली तो उन्होंने कांग्रेस की पार्षद बीना टाक को फोन कर इसकी जानकारी दी। इसके बाद वे दोनों महिला के घर पहुंचीं, जहां बच्चे रस्सी से बंधे हुए थे।
तीनों को जेएलएन हॉस्पिटल ले जाया गया। इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। इसके बाद हितेश्वरी टाक तीनों को आश्रय स्थल लेकर पहुंचीं, जहां उन्हें रखवाया गया है।
थाना प्रभारी रविंद्र खींची ने बताया- महिला और उसके दो मासूम बच्चों के साथ हुई घटना की जानकारी मिली है। पीड़ितों से संपर्क किया गया है। उन्होंने शनिवार को थाने में शिकायत देने की बात कही गई है। शिकायत मिलने पर नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
महिला शोर मचाने लगी तो हुआ खुलासा
पार्षद बीना टाक ने बताया- महिला और उसके दो मासूम बच्चों के साथ हुई घटना की जानकारी मिली थी। शाम करीब साढ़े चार बजे युवक अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट कर रहा था। आस-पड़ोस के लोगों ने इसकी सूचना दी थी।
मैं जब हितेश्वरी टाक के साथ पीड़िता के घर पहुंची तो महिला बिलख कर रोने लगी पीड़िता ने बताया कि उसका पति तीन दिन से उन्हें यातनाएं दे रहा है। बच्चों को रस्सी से बांध रखा है। इससे पहले वह गर्म चिमटे से भी बच्चों को दाग चुका है। शाम 7 बजे उन्हें हॉस्पिटल लाया गया
बच्चों के शरीर पर जलने का निशान
पार्षद बीना टाक ने बताया- ढाई साल के बच्चे के सीने पर जलने और छह महीने की मासूम के शरीर पर चोट के गंभीर निशान मिले हैं। पीड़िता ने उन्हें बताया कि शादी काे सात साल हाे चुके हैं। शादी के बाद से ही पति लगातार मारपीट कर यातनाएं दे रहा है। बच्चों काे भी नहीं छोड़ता है।
आरोपी पति ने उन्हें जान से मारने की धमकी तक दे रखी है। कई बार पड़ोसियों ने महिला काे बचाने की कोशिश की ताे उन्हें भी मारने की धमकी दी गई।
छह महीने की मासूम काे दीवार पर फेंका
महिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष हितेश्वरी टाक ने बताया- आरोपी पति ने पत्नी और मासूम बच्चों के साथ गुरुवार रात भी मारपीट की थी। छह महीने की मासूम बच्ची काे दीवार पर फेंका था, जिससे उसके शरीर पर चोट आई।
महिला के शरीर पर लोहे की रॉड से मारपीट के निशान हैं। उसे लंबे समय से बेहोशी की दवाएं दी जा रही थी। इसके साथ ही तीनों को तीन दिन से खाना भी नहीं दिया गया।