11000KV लाइन की चपेट में आई श्रद्धालुओं से भरी बस:खाटूश्याम जी के दर्शन कर लौट रहे थे, 15 से ज्यादा यात्री झुलसे, 3 की हालत गंभीर

भरतपुर खाटू श्याम जी से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस 11000 केवी लाइन से छू गई। इससे बस में करंट दौड़ गया और धमाके के साथ आग लग गई। बस में करीब 85 श्रद्धालु मौजूद थे। 15 से ज्यादा सवारियां झुलस गईं। इनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। मामला भरतपुर के पपरेरा इलाके का है।

11000KV लाइन की चपेट में आई श्रद्धालुओं से भरी बस:खाटूश्याम जी के दर्शन कर लौट रहे थे, 15 से ज्यादा यात्री झुलसे, 3 की हालत गंभीर

11000KV लाइन की चपेट में आई श्रद्धालुओं से भरी बस:खाटूश्याम जी के दर्शन कर लौट रहे थे, 15 से ज्यादा यात्री झुलसे, 3 की हालत गंभीर

भरतपुर

खाटू श्याम जी से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस 11000 केवी लाइन से छू गई। इससे बस में करंट दौड़ गया और धमाके के साथ आग लग गई। बस में करीब 85 श्रद्धालु मौजूद थे। 15 से ज्यादा सवारियां झुलस गईं। इनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। मामला भरतपुर के पपरेरा इलाके का है।

मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गांव पपरेरा के तीर्थयात्री खाटू श्याम के दर्शन करके ऐसी कोच से लौट रहे थे। गांव भटावाली के करीब बस 11,000 केवी के तार से टच हो गई। इससे बस में करंट दौड़ गया और आग लग गई। करीब 85 यात्री बस में सवार थे जिनमें से करीब 15 लोग घायल हैं जो प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना में बस के टायर जल गए। घायलों को राहगीरों ने अपने वाहनों से अस्पताल पहुंचाया।

बस में मौजूद यात्री नरेंद्र सिंह ने बताया कि जैसे ही बस हाई वोल्टेज के तारों से टकराई तो बस में धमाके होने लगे और धुआं हो गया। हमें लगा कि आज कोई नहीं बचेगा लेकिन खाटू श्याम बाबा ने हमें बचा लिया। हमारे 15 साथी घायल हैं जो अभी अस्पताल में भर्ती हैं।

ग्रामीण नहीं आते तो मारे जाते

नरेंद्र सिंह ने बताया कि हमें बसों के शीशे तोड़ कर ग्रामीणों ने निकाला। बस में करंट दौड़ रहा था तो बचाव कार्य में परेशानी आ रही थी। बचाने वाले लोग जैसे ही बस में चढ़ने की कोशिश करते तो उन्हें करंट लगता। हालांकि, आखिर में सभी लोग बस से उतर गए।

बस में करीब 5 मिनट तक करंट दौड़ता रहा और विस्फोट की आवाज आती रही। 5 मिनट के बाद लाइट कटी। इसके बाद ग्रामीणों ने बस के कांच तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। सभी यात्री पहली बार खाटूश्यामजी गए थे।

पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंचे और घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां झुलसे यात्रियों का इलाज जारी है