गुरु पूर्णिमा पर्व पर गुरु वन्दन कार्यक्रम के अंतर्गत गौ सेवक पं. सुखवाल का किया अभिनंदन`

निम्बाहेड़ा। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर राज्य के देवस्थान विभाग द्वारा गुरू पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को 191 साधु संतों का अभिनंदन किया

गुरु पूर्णिमा पर्व पर गुरु वन्दन कार्यक्रम के अंतर्गत गौ सेवक पं. सुखवाल का किया अभिनंदन`

गुरु पूर्णिमा पर्व पर गुरु वन्दन कार्यक्रम के अंतर्गत गौ सेवक पं. सुखवाल का किया अभिनंदन`

निम्बाहेड़ा। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर राज्य के देवस्थान विभाग द्वारा गुरू पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को 191 साधु संतों का अभिनंदन किया गया।

इसी क्रम में राज्य के पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी के द्वारा नगर के प्रमुख गौ सेवक एवं श्रीराम गौशाला व संस्कार आश्रम के संचालक पं. राधेश्याम सुखवाल का गुरू पूर्णिमा पर्व पर गुरू वन्दन कार्यक्रम के अंतर्गत अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर विधायक कृपलानी सहित पूर्व विधायक अशोक नवलखा, उपखण्ड अधिकारी विकास पंचौली, नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट आदि ने नगद भेंट राशि, श्रीफल, शॉल, मिठाई एवं मुख्यमंत्री शर्मा की तरफ से गुरु वन्दन संदेश भेट किया है। इस दौरान विधायक कृपलानी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के संदेश का वाचन किया तथा सीएम की ओर से बधाई दी। कृपलानी ने कहा कि साधु संतों की वाणी के माध्यम से सनातन संस्कृति का प्रचार प्रसार होता है।

इस अवसर पर भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ प्रदेश मंत्री गब्बर सिंह अहीर, वरिष्ठ पार्षद पारस पारख, नगर महामंत्री देवकरण समदानी, पूर्वी मण्डल महामन्त्री राजेश धाकड़, भाजयुमो नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, महामन्त्री आशीष टांक, सोशल मीडिया प्रभारी दीपक अग्रवाल, गोपाल जाट, सहित देवस्थान विभाग के जगदीश जीनगर आदि मौजूद रहे।