उच्च लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए सदैव प्रयत्नशील रहना चाहिए- विधायक कृपलानी *राउमावि जावदा द्वितीय में वार्षिकोत्सव एवं पारितोषिक वितरण समारोह का हुआ आयोजन*
निम्बाहेड़ा। विद्यार्थियों को अपने जीवनकाल में उच्च लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए सदैव प्रयत्नशील रहना चाहिए। अपने जीवन को सुदृढ़ एवं भौतिक सुख सुविधाओं से परिपूर्ण बनाने के लिए हमें उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रयास करते रहना चाहिए।

उच्च लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए सदैव प्रयत्नशील रहना चाहिए- विधायक कृपलानी
*राउमावि जावदा द्वितीय में वार्षिकोत्सव एवं पारितोषिक वितरण समारोह का हुआ आयोजन*
निम्बाहेड़ा। विद्यार्थियों को अपने जीवनकाल में उच्च लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए सदैव प्रयत्नशील रहना चाहिए। अपने जीवन को सुदृढ़ एवं भौतिक सुख सुविधाओं से परिपूर्ण बनाने के लिए हमें उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रयास करते रहना चाहिए।
उक्त विचार बुधवार को निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी ने उपखण्ड के जावदा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित वार्षिकोत्सव एवं पारितोषिक वितरण समारोह को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए।
प्रधानमंत्री पीएम श्री योजना में चयनित निम्बाहेड़ा उपखण्ड के जावदा द्वितीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को निम्बाहेड़ा विधायक एवं पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी के मुख्य आतिथ्य में वार्षिकोत्सव एवं पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता पंचायत समिति प्रधान बगदीराम धाकड़ ने की, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह मिण्डाना, नाथद्वारा नगर पालिका उपाध्यक्ष परेश सोनी, लीलाधर जोशी, सरपंच प्रतिनिधि अमर सिंह रावत, जिला उपाध्यक्ष रत्नेश छाजेड़ मंचासीन रहे।
समारोह का शुभारम्भ अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया, तत्पश्चात विद्यालय स्टाफ एवं ग्रामीणों की ओर से अतिथियों का माल्यार्पण एवं उपरना ओढ़ाकर स्वागत एवं अभिनन्दन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविन्द मूंदड़ा ने स्वागत उद्बोधन दिया।
समारोह के आरम्भ में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। समारोह में वर्ष पर्यन्त आयोजित सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियों, सर्वाधिक उपस्थिति, अनुशासन, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित क्विज प्रतियोगिता, निबंध चित्रकला प्रतियोगिता, राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त, स्काउट विद्यार्थी तथा राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले 58 प्रतिभागियों को अतिथियों के द्वारा विद्यालय की प्रतिभावान छात्राओं को पुरस्कार, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान जीएसएस अध्यक्ष शांतिलाल मेनारिया, भरत, तुलसीराम, रंगलाल, फतेहलाल, विष्णु, रवि मेनारिया, कालूराम धाकड़, अमरचंद, विनोद, लक्ष्मी लाल मेनारिया, शंकरलाल धाकड़, सुरेश गायरी, कैलाश धाकड़ सहित विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा। संचालन सूर्यकांत चौधरी ने किया।