बसंत पंचमी पर निकली शोभायात्रा का भाजपा पदाधिकारियों ने किया पुष्प वर्षा के साथ स्वागत
निम्बाहेड़ा। बुधवार को बसंत पंचमी के अवसर पर नगर में नामदेव समाज द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई इस शोभायात्रा का नगर में विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संस्थाओं ने स्वागत किया। इसी क्रम में श्रीराम कॉलोनी के बाहर से गुजरने के दौरान भारतीय जनता पार्टी की ओर से पूर्व विधायक अशोक नवलखा के नेतृत्व में पुष्प वर्षा क

बसंत पंचमी पर निकली शोभायात्रा का भाजपा पदाधिकारियों ने किया पुष्प वर्षा के साथ स्वागत
निम्बाहेड़ा। बुधवार को बसंत पंचमी के अवसर पर नगर में नामदेव समाज द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई इस शोभायात्रा का नगर में विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संस्थाओं ने स्वागत किया। इसी क्रम में श्रीराम कॉलोनी के बाहर से गुजरने के दौरान भारतीय जनता पार्टी की ओर से पूर्व विधायक अशोक नवलखा के नेतृत्व में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भाजपा नगर महामंत्री कमलेश बनवार, उपाध्यक्ष नरेश आमेटा, मंत्री कालू सेन, भाजयुमो नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, पार्षद अविनाश गोठवाल, पार्षद प्रतिनिधि अशोक मालवीय, रतन वैष्णव, विनोद सोनी, सीता मोरवाल, मधु कुमावत आदि सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे।