बालिकाओं में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित- नवलखा राबाउमावि में मनाया वार्षिकोत्सव एवं पारितोषिक वितरण समारोह
निम्बाहेड़ा। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय निम्बाहेड़ा में बुधवार को पूर्व विधायक अशोक नवलखा के मुख्य आतिथ्य में विद्यालय का वार्षिक महोत्सव एवं पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या नसीम रंगरेज ने की, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नगर महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बुनकर, भाजपा महिला मोर्चा जिला मंत्री सुधा सोनी, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष आरती शर्मा, पूर्व पार्षद रेखा रानी तिवारी, पारस वीरवाल, शिल्पा जैन मंचासीन रहे। समारोह का शुभारम्भ अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया, तत्पश्चात विद्यालय के स्टाफ ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनन्दन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या नसीम रंगरेज ने स्वागत उद्बोधन दिया तथा संचालन अध्यापक सोहनलाल मेघवाल ने किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में शिक्षा का उच्च स्तर बनाए रखने के साथ विद्यार्थियों में पढ़ाई एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में रुचि पैदा करने में अध्यापकों की विशेष भूमिका होती है। नवलखा ने राजस्थान की भाजपा सरकार के बालिका शिक्षा को बढावा देने वाली योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार बालिका में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए कृत संकल्पित है। इसके लिए राज्य सरकार के द्वारा वर्तमान में पहली कक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक बालिकाओं को नि:शुल्क शिक्षा दिलाई जा रही है

बालिकाओं में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित- नवलखा
राबाउमावि में मनाया वार्षिकोत्सव एवं पारितोषिक वितरण समारोह
निम्बाहेड़ा। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय निम्बाहेड़ा में बुधवार को पूर्व विधायक अशोक नवलखा के मुख्य आतिथ्य में विद्यालय का वार्षिक महोत्सव एवं पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या नसीम रंगरेज ने की, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नगर महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बुनकर, भाजपा महिला मोर्चा जिला मंत्री सुधा सोनी, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष आरती शर्मा, पूर्व पार्षद रेखा रानी तिवारी, पारस वीरवाल, शिल्पा जैन मंचासीन रहे।
समारोह का शुभारम्भ अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया, तत्पश्चात विद्यालय के स्टाफ ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनन्दन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या नसीम रंगरेज ने स्वागत उद्बोधन दिया तथा संचालन अध्यापक सोहनलाल मेघवाल ने किया।
समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में शिक्षा का उच्च स्तर बनाए रखने के साथ विद्यार्थियों में पढ़ाई एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में रुचि पैदा करने में अध्यापकों की विशेष भूमिका होती है। नवलखा ने राजस्थान की भाजपा सरकार के बालिका शिक्षा को बढावा देने वाली योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार बालिका में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए कृत संकल्पित है। इसके लिए राज्य सरकार के द्वारा वर्तमान में पहली कक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक बालिकाओं को नि:शुल्क शिक्षा दिलाई जा रही है।
अपने संबोधन के दौरान नवलखा ने निम्बाहेड़ा विधायक एवं पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी के द्वारा पूर्व में करवाए गए विकास कार्यों की चर्चा की तथा विद्यालय की ओर से बताई गई समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन देते हुए कहा कि पूर्व में भी विधायक श्रीचंद कृपलानी के नेतृत्व में विद्यालय विकास में कोई कमी नहीं आने दी गई थी और आगे भी विद्यालय की जो भी समस्याऐं शेष है उनका भी विधायक कृपलानी द्वारा शीघ्र निराकरण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यह बालिका के शिक्षा ग्रहण करने का नगर ही नहीं अपितु क्षेत्र के सबसे पुराने विद्यालयों में से एक हैं, जहां से अध्ययन करने के बाद बहुत सी छात्राओं ने अपने सुनहरे भविष्य का निर्माण किया है। उन्होने इस अवसर पर समस्त विद्यार्थियों को अपने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
समारोह के आरम्भ में विद्यालय की छात्राओं के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। समारोह में अतिथियों के द्वारा विद्यालय की प्रतिभावान छात्राओं को पुरस्कार, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।