डबल इंजन की सरकार से राज्य के विकास को मिली गति- विधायक कृपलानी

निम्बाहेड़ा। विकसित भारत के लिए राजस्थान का विकसित होना आवश्यक है। इसके लिए राजस्थान में निकाली गई 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' के लाभार्थियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संवाद कार्यक्रम निम्बाहेड़ा विधानसभा स्तर पर पंचायत समिति परिसर निम्बाहेड़ा में विधायक एवं पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ

डबल इंजन की सरकार से राज्य के विकास को मिली गति- विधायक कृपलानी

डबल इंजन की सरकार से राज्य के विकास को मिली गति- विधायक कृपलानी

निम्बाहेड़ा पंचायत समिति में हुआ विधानसभा क्षेत्र का प्रधानमंत्री-लाभार्थी संवाद कार्यक्रम

विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

निम्बाहेड़ा। विकसित भारत के लिए राजस्थान का विकसित होना आवश्यक है। इसके लिए राजस्थान में निकाली गई 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' के लाभार्थियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संवाद कार्यक्रम निम्बाहेड़ा विधानसभा स्तर पर पंचायत समिति परिसर निम्बाहेड़ा में विधायक एवं पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान में वर्चुअल तरीके से

17 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

कार्यक्रम के आरम्भ में उपखण्ड अधिकारी जयपाल सिंह राठौड़ ने स्वागत उद्बोधन देते हुए सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। समारोह का शुभारंभ विधायक कृपलानी, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, उपखण्ड अधिकारी जयपाल सिंह राठौड़ ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न राजकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, वहीं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रानीखेड़ा की छात्राओं द्वारा 'धरती कहे पुकार के' कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।

लाभार्थी संवाद समारोह के दौरान विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लाभार्थियों ने बड़ी एलईडी के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी के संदेश को सुना। कार्यक्रम के दौरान विभागवार काउंटर लगाकर विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभार्थियों के पंजीकरण कर उन्हे लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम स्थल पर पीएम मोदी और राम मंदिर का सेल्फी बूथ, नमो व्हाट्सएप चैनल, नमो ऐप के बार कोड स्टीकर इत्यादि लगाए गए

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक कृपलानी ने कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए सभी का आभार जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी वाली गाड़ी के माध्यम से गांव गांव ढाणी ढाणी में लोगों ने उत्साह के साथ विकसित भारत संकल्प यात्रा में भागीदारी निभाई और सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लिया। आज भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य को कई योजनाओं एवं विकास कार्यों की सौगात दी है, इससे राजस्थान लगातार विकास के पथ पर अग्रसर होकर बढ़ेगा। कृपलानी ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार से राज्य में विकास की गति को रफ्तार मिली है। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान हुआ तत्पश्चात विधायक कृपलानी ने उपस्थित जनसमूह को विकसित भारत की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, जिला प्रमुख भुपेन्द्र सिंह बडौली, पंचायत समिति प्रधान बगदीराम धाकड़, नगर मण्डल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष गब्बर सिंह अहीर, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, प्रतापगढ़ पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा, छोटीसादड़ी पूर्व प्रधान महावीर सिंह कृष्णावत, छोटीसादड़ी पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष रमेश गोपावत, निम्बाहेड़ा एसडीएम जयपाल सिंह राठौड़, छोटीसादड़ी एसडीएम प्रवीण कुमार मीणा, निम्बाहेड़ा विकास अधिकारी विशाल सीपा, छोटीसादड़ी विकास अधिकारी लक्ष्मण खटीक, निम्बाहेड़ा तहसीलदार राधेश्याम पाण्डे, छोटीसादड़ी तहसीलदार संजय चरकोटा, नायब तहसीलदार निम्बाहेड़ा दीव्येशकांत परमार, नायब तहसीलदार छोटीसादड़ी राधेश्याम शर्मा, नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी सौरभ कुमार जिंदल, प्रतापगढ़ जिप सदस्य दलपत कुमार मीणा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद सोनी, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पार्षद पारस पारख, नगर निकाय प्रकोष्ठ जिला संयोजक प्रदीप मोदी, छोटीसादड़ी महामंत्री वरदीचंद धाकड़, नगर महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बुनकर, पश्चिमी मण्डल उपाध्यक्ष प्रहलाद प्रजापत, नगर उपाध्यक्ष नरेश आमेटा, मंत्री कुलदीप सिंह राठौड़, भाजयुमो नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, महिला मोर्चा जिला मंत्री सुधा सोनी, नगर अध्यक्ष आरती शर्मा, पार्षद जगदीश माली, प्रेम बाहेती, पार्षद प्रतिनिधि अशोक मालवीय, धर्मपाल जाट, पूर्व जिप सदस्य नाथुलाल मीणा, सुन्दर दास वैष्णव, अमृत कुमावत, नाराणी सरपंच विक्रम कुमावत, डालचंद जणवा जलोदा सहित जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी, योजनाओं के लाभार्थी एवं आमजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. हीरालाल लुहार मंडला चारण ने किया, वहीं अंत मे आभार निम्बाहेड़ा नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सौरभ कुमार जिंदल ने प्रकट किया।