पीएम मोदी के विकसित भारत के संकल्प पूर्ति में युवाओं का अहम योगदान- विधायक कृपलानी राउमावि निम्बाहेड़ा में वार्षिकोत्सव एवं पारितोषिक वितरण समारोह सम्पन्न
निम्बाहेड़ा। आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, वहीं वर्ष 2047 तक देश को विकसित बनाने के संकल्प के साथ कार्य किया जा रहा है। पीएम मोदी के इस संकल्प की पूर्ति में आज की युवा पीढ़ी का महत्वपूर्ण योगदान है।

पीएम मोदी के विकसित भारत के संकल्प पूर्ति में युवाओं का अहम योगदान- विधायक कृपलानी
राउमावि निम्बाहेड़ा में वार्षिकोत्सव एवं पारितोषिक वितरण समारोह सम्पन्न
निम्बाहेड़ा। आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, वहीं वर्ष 2047 तक देश को विकसित बनाने के संकल्प के साथ कार्य किया जा रहा है। पीएम मोदी के इस संकल्प की पूर्ति में आज की युवा पीढ़ी का महत्वपूर्ण योगदान है।
उक्त विचार निम्बाहेड़ा विधायक एवं पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निम्बाहेड़ा में आयोजित वार्षिकोत्सव एवं पारितोषिक वितरण समारोह को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए।
कृपलानी ने कहा कि जिस देश का प्रधानमंत्री अपने देश के विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर चिंतित रहता है, उस देश को विकसित होने से कोई नहीं रोक सकता। इस अवसर पर विधायक कृपलानी ने विद्यार्थियों को अपने जीवनकाल में उच्च लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए सदैव प्रयत्नशील रहने का संकल्प दिलाया। समारोह के दौरान विधायक कृपलानी ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं से आने वाली वार्षिक परीक्षा की तैयारी के संबंध में विस्तार से चर्चा की।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निम्बाहेड़ा में विधायक एवं पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी के मुख्य आतिथ्य में वार्षिकोत्सव एवं पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने की, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गब्बर सिंह अहीर, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह मिण्डाना, पार्षद प्रेम बाहेती, पूर्व पार्षद रेखा रानी तिवारी, पार्षद प्रतिनिधि अशोक मालवीय, गोपाल शर्मा मंचासीन रहे।
समारोह का शुभारम्भ अतिथियों ने मां सरस्वती के मंदिर में माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया, तत्पश्चात विद्यालय प्रधानाचार्या नीतू गुप्ता एवं स्टाफ की ओर से अतिथियों का उपरना ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत अभिनन्दन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या नीतु गुप्ता ने स्वागत उद्बोधन देते हुए विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन सुनील डूंगरवाल ने किया।
समारोह के दौरान विद्यालय की छात्राओं के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। जिसके लिए अतिथियों ने सभी छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ की सराहना की।
समारोह में वर्ष पर्यन्त आयोजित सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियों, सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने प्रतिभागि विद्यार्थियों को अतिथियों के द्वारा पुरस्कार, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय स्टाफ एवं अभिभावकगण मौजूद रहे।