ट्रेक्टर-ट्रॉली के पलटी खाने से घायलों की कुशलक्षेम पूछने पहुंचे विधायक कृपलानी

निम्बाहेड़ा। निम्बाहेड़ा उपखंड के सदर थाना अंतर्गत ग्राम बाड़ी के समीप मक्खनपूरा मार्ग पर एक ट्रैक्टर ट्रॉली के पलट जाने से उसमें सवार करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला चिकित्सालय निम्बाहेड़ा में उपचार के लिए पहुंचाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर निम्बाहेड़ा विधायक एवं पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी सहित भाजपा नेताओं ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर घायलों की कुशलक्षेम पूछी एवं चिकित्सा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

प्राप्त जानकारी के जानकारी अनुसार ग्राम शोभावली निवासी धाकड़ परीवार के लोग भगवानपुरा में किसी आयोजन में शामिल होने के लिए जा रहे थे कि अचानक बाड़ी से मक्खनपूरा मार्ग पर ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गई, जिसमें सवार दो दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें से करीब 19 महिलाएं सवार थी। घटना की सूचना मिलते ही उन्हें 108 एम्बुलेंस व निजी वाहनों से जिला चिकित्सालय निम्बाहेडा लाया गया।

इधर, घटना की जानकारी मिलने पर विधायक श्रीचंद कृपलानी, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह, नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष गब्बर सिंह अहीर, वीरेश चपलोत, भाजपा एसटी मोर्चा प्रदेश मंत्री अमर सिंह रावत, भाजपा नगर महामन्त्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार, नीलेश मेहता, कमलेश बुनकर, उपाध्यक्ष विमल कोठारी, भाजयुमो नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, पार्षद जगदीश माली, अविनाश गोठवाल, देवीसिंह आंजना, कालूलाल आंजना, पूर्व सरपंच गोपाल धाकड़ डल्ला किशनपुरा, प्रकाश धींग, आशीष टांक सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जिला चिकित्सालय पहुंचे।