घर में लगी आग, जिंदा जला 2 साल का मासूम:5 साल का भाई भी झुलसा; बच्चों को सुलाकर खेत पर गए थे माता-पिता

उदयपुर जिले में एक केलूपोश (कच्चा घर) में शुक्रवार शाम करीब सात बजे आग लगने से दो साल का बच्चा जिंदा जल गया। वहीं, पांच वर्षीय उसका भाई बुरी तरह झुलस गया। घर में रखे कपड़े, नकदी सहित अन्य जरूरी सामान भी जल गए। आसपास के लोग बचाव को पहुंचे, तब तक पूरा घर जलकर राख हो चुका था। घर में बच्चे का जला हुआ शव पड़ा मिला, जिसे देखकर हर किसी का दिल दहल गया।

उदयपुर

घटना की सूचना पर बेकरिया थानाधिकारी धनपत सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बच्चे के शव को गोगुंदा सरकारी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया। वहीं, झुलसे बच्चे को एंबुलेंस के जरिए एमबी हॉस्पिटल पहुंचाया।

हादसे में 5 वर्षीय सिंगा गमेती झुलस गया।

हादसे में 5 वर्षीय सिंगा गमेती झुलस गया।

बेकरिया थानाधिकारी धनपत सिंह ने बताया- घटना गोगुंदा के बेकरिया थाना क्षेत्र के उपलवास गांव स्थित उदाराम गमेती के घर की है। उदाराम और उनकी पत्नी खेत पर काम करने के लिए गए हुए थे। वे घर में अपने दो बच्चों को सोता हुआ छोड़ गए। सिंगा गमेती (5) और प्रवीण गमेती (2) घर में सोए हुए थे।

इस बीच घर में आग लग गई। सिंगा गमेती जैसे-तैसे खुद का बचाव करते हुए घर से बाहर निकल आया, लेकिन वह अपने छोटे भाई प्रवीण को नहीं बचा सका। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में पूरा केलूपोश जलकर राख हो गया। आसपास रहने वाले ग्रामीणों ने खेत पर काम कर रहे माता-पिता को सूचना दी। वे घर तक पहुंचे, तब तक पूरा घर जलकर राख हो चुका था।

घर में रखे कपड़े, नकदी सहित अन्य जरूरी सामान भी जल गए।

घर में रखे कपड़े, नकदी सहित अन्य जरूरी सामान भी जल गए।

पहाड़ी पर छितरी आबादी में रहते हैं लोग, ज्यादातर केलूपोश घर

उपलवास गांव के मालवन फला में ज्यादातर आदिवासी परिवार रहते हैं। वे यहां पहाड़ी पर छितरी आबादी के रूप में निवास करते हैं। यानी उनके घर दूर-दूर होते हैं। आसपास जंगल और ऊबड़-खाबड़ रास्ता होने से फायर बिग्रेड पहुंचना मुश्किल है। ज्यादातर घर केलूपोश हैं, जो लकड़ी, घास-फूस और मिट्टी के बने हैं।