पार्टी के लिए उसके कार्यकर्ता तथा उसका काम संगठन में सर्वोपरि- विधायक कृपलानी
निम्बाहेड़ा। लोकसभा आम चुनाव में तैयारियों के संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी निम्बाहेड़ा नगर मण्डल की एक आवश्यक बैठक विधायक एवं पूर्व यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी ने की, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में विधानसभा संयोजक एवं पूर्व विधायक अशोक नवलखा, जिला प्रमुख भूपेन्द्र सिंह बडौली, जिला उपाध्यक्ष रत्नेश छाजेड़ मंचासीन रहे।

पार्टी के लिए उसके कार्यकर्ता तथा उसका काम संगठन में सर्वोपरि- विधायक कृपलानी
*लोकसभा चुनाव के संदर्भ में नगर मण्डल की बैठक आयोजित*
निम्बाहेड़ा। लोकसभा आम चुनाव में तैयारियों के संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी निम्बाहेड़ा नगर मण्डल की एक आवश्यक बैठक विधायक एवं पूर्व यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी ने की, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में विधानसभा संयोजक एवं पूर्व विधायक अशोक नवलखा, जिला प्रमुख भूपेन्द्र सिंह बडौली, जिला उपाध्यक्ष रत्नेश छाजेड़ मंचासीन रहे।
बैठक को सम्बोधित करते हुए विधायक श्रीचंद कृपलानी ने कहा कि किसी भी पार्टी के लिए उसके कार्यकर्ता तथा उसका काम संगठन में सर्वोपरि एवं बड़ा होता है और ऐसी ही धारणा के साथ हमें आने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत करने के लिए अनवरत कार्य करने के साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करते हुए हमें अपनी संगठनात्मक संरचना को और भी मजबूत व सुदृढ करना है। कृपलानी ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ घर घर तक पहुंचाने के साथ ही चित्तौडग़ढ़ के भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी को रिकार्ड मतों से विजयी बनाने का आव्हान किया।
बैठक के आरम्भ में नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी ने आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा नगर मण्डल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को विशेष रूपरेखा के साथ कार्य करने का आग्रह किया तथा पार्टी द्वारा आगामी दिनों में चलाए जाने वाले कार्यक्रमों व अभियानों की रूपरेखा प्रस्तुत की। बैठक को पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने भी संबोधित किया। संचालन नगर महामंत्री कमलेश बुनकर ने किया तथा धन्यवाद नगर उपाध्यक्ष पुष्कर सोनी ने ज्ञापित किया।
बैठक में विस्तारक मिथिलेश उपाध्याय, नवनीत शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता ललित प्रकाश शारदा, प्रकाश धींग, हरिहर राव, जानकी लाल जोशी, भाजपा नगर मंडल महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार, कमलेश बुनकर ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रोशन राठौर, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह राठौड़, नगर उपाध्यक्ष नीलेश खेरोदिया, गोपाल पंचौली, पुष्कर सोनी, नगर मंत्री मुकेश बम, मनोज मालू, सुनील चाष्टा, विक्की कुमावत, नगर महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती शर्मा, भाजयुमो नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, एससी मोर्चा नगर अध्यक्ष विजय बैरवा, पार्षद मयंक अग्रवाल, जगदीश माली, प्रेम बाहेती, अतुल सोनी, माया भाम्भी, पूर्व पार्षद गोपाल कुमावत, पार्षद प्रतिनिधि गोपाल शर्मा, अशोक मालवीय, संजय शर्मा, रमेश वैष्णव, विनोद सोनी, प्रमोद वैष्णव, कालू सिंघवी, रजनीश गोठवाल, ओमनाथ, दीपक अग्रवाल, दिनेश धींग, लाल सिंह, अंकित लखारा, भानु झंवर, आशीष टांक, चिराग मंत्री, ओमप्रकाश रायका, केसरीमल सुथार, कुंदन बारेठ, रेखा प्रजापत, इशिका कृपलानी सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।