सीपीएस पद्धती के अफीम काश्तकारों को राहत देने पर जताया आभार
निम्बाहेड़ा। चित्तौड़गढ़ एवं प्रतापगढ़ जिले सहित देश के सीपीएस पद्धती से अफीम की खेती करने वाले काश्तकारों को इस वर्ष अफीम एवं सीपीएस के तौल शीघ्र प्रारम्भ करने के उद्देश्य से सी.पी.एस. पद्धति के काश्त के डोडे स्वयं प्रक्रिया अनुसार (8 इंच डोडा सहित डंठल की लम्बाई) तोड कर उसका वजन निर्धारित प्रारूप में इन्द्राज कर उसकी रिपोर्ट तैयार करने में राहत देने पर निम्बाहेड़ा विधायक एवं पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी सहित भाजपा नेताओं ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी एवं सांसद सीपी जोशी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

विधायक कृपलानी ने वित्त मंत्रालय के नारकोटिक्स विभाग द्वारा जारी आदेश के सम्बंध में कहा कि सरकार के इस आदेश से सीपीएस पद्धती से खेती कर रहे अपफीम काश्तकारों को राहत मिलेगी। उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार के इस आदेश से अफीम काश्तकारों की फसल का समय पर तौल हो सकेगा तथा फसल हकवाने की प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए फसल काटने में (Harvesting) में शेष रह गए काश्तकारों के भी अपने स्तर पर डोडा काटने से राहत मिल सकेगी।
उल्लेखनीय है कि 12 मार्च को निम्बाहेड़ा की कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित किसान सम्मान सम्मेलन में पधारे केन्द्र सरकार के वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सीपी जोशी एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने अफीम काश्तकारों की इस समस्या से अवगत करवाते हुए शीघ्र निराकरण का आग्रह किया था।
सरकार के इस किसान हितैषी आदेश के जारी होने पर विधायक कृपलानी सहित पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पंचायत समिति प्रधान बगदीराम धाकड़, उपप्रधान जगदीश आंजना, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रतापगढ़ धनराज शर्मा, पूर्व प्रधान छोटीसादड़ी महावीर सिंह कृष्णावत, निम्बाहेड़ा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री एवं भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गब्बर सिंह अहीर, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह शक्तावत, कनेरा मण्डल अध्यक्ष जुगल किशोर धाकड़, छोटीसादड़ी नगर अध्यक्ष रामचन्द्र माली, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष कैलाश गुर्जर, पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष रमेश गोपावत, निम्बाहेड़ा पूर्वी मण्डल किसान मोर्चा अध्यक्ष कैलाश सिंह झाला, पश्चिमी मण्डल किसान मोर्चा अध्यक्ष पुष्कर धाकड़, कनेरा मण्डल किसान मोर्चा अध्यक्ष शांतिलाल धाकड़, किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष प्रकाश शर्मा सहित भाजपा नेताओं ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी एवं सांसद सीपी जोशी के प्रति आभार व्यक्त किया है।