देश में भाजपा ही एकमात्र पार्टी, जो किसान हित के लिए जो कहती है, वो करती है- जोशी लोकसभा प्रत्याशी जोशी ने विधायक कृपलानी के साथ किया निम्बाहेड़ा विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावी जनसम्पर्क जोशी को मिला ग्रामीणों का अपार समर्थन, भव्य आतिशबाजी एवं ढ़ोल-डीजे के साथ किया स्वागत

चित्तौड़गढ़/निम्बाहेड़ा। देश में कांग्रेस की सरकारों ने पीछले 60 सालों में जीतना कार्य नहीं करवाया, उससे अधिक कार्य भाजपा की नरेन्द्र मोदी सरकार ने विगत दस वर्षों में करवाया है।

देश में भाजपा ही एकमात्र पार्टी, जो किसान हित के लिए जो कहती है, वो करती है- जोशी     लोकसभा प्रत्याशी जोशी ने विधायक कृपलानी के साथ किया निम्बाहेड़ा विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावी जनसम्पर्क     जोशी को मिला ग्रामीणों का अपार समर्थन, भव्य आतिशबाजी एवं ढ़ोल-डीजे के साथ किया स्वागत

देश में भाजपा ही एकमात्र पार्टी, जो किसान हित के लिए जो कहती है, वो करती है- जोशी

लोकसभा प्रत्याशी जोशी ने विधायक कृपलानी के साथ किया निम्बाहेड़ा विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावी जनसम्पर्क

जोशी को मिला ग्रामीणों का अपार समर्थन, भव्य आतिशबाजी एवं ढ़ोल-डीजे के साथ किया स्वागत

चित्तौड़गढ़/निम्बाहेड़ा। देश में कांग्रेस की सरकारों ने पीछले 60 सालों में जीतना कार्य नहीं करवाया, उससे अधिक कार्य भाजपा की नरेन्द्र मोदी सरकार ने विगत दस वर्षों में करवाया है। यह मोदी की गारंटी है कि आज किसान सम्मान निधी सीधे किसानों के खाते में ट्रांसफर हो रही है और अब तो राज्य की भाजपा सरकार भी किसान सम्मान निधी में 6 हजार के साथ 2 हजार रुपये बढ़ाकर 8 हजार रूपये खातों में ट्रांसफर कर रही है।

उक्त विचार चित्तौडग़ढ़ लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी एवं प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने सोमवार को निम्बाहेड़ा विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र में जनसम्पर्क के दौरान ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए।

भाजपा प्रत्याशी जोशी ने कहा कि आज किसानों की बात करने वाले तब क्युं चुप रहे, जब उनके मुख्यमंत्री द्वारा अफीम काश्तकारों को तस्कर बताकर अफीम के पट्टे काटने का काम किया जा रहा था। जोशी ने कहा कि वर्ष 2014 में भाजपा की सरकार आने से पूर्व कांग्रेस सरकार द्वारा करीब एक लाख से अधिक पट्टों को काटने का काम किया गया, वहीं भाजपा सरकार ने पीछले दस वर्षों में 18 हजार अफीम पट्टों से बढ़ाकर एक लाख 18 हजार तक किया गया। जोशी ने ग्रामीणों एवं किसानों को किसी भी बहकावे में आए बिना आने वाली 26 अप्रैल को सनातन एवं किसान विरोधी ताकतों को हराने के लिए भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।

*डीजे-ढ़ोल एवं भव्य आतिशबाजी के साथ हुआ जोशी का स्वागत*

चित्तौडग़ढ़ लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी एवं भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी सोमवार को पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी के साथ निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र के सतखण्ड़ा, भावलिया, फाचर अहीरान, बडौली माधोसिंह, नरसिंहगढ़, बाड़ी आदि ग्रामों में जनसम्पर्क किया। इस दौरान सैंकडों ग्रामीणों ने अपार समर्थन के साथ पलक पावडे बिछाते हुए सांसद प्रत्याशी जोशी का भव्य स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों ने लोकसभा प्रत्याशी जोशी को फलों से तौल कर अपना समर्थन दिया, वहीं जनसम्पर्क के दौरान जोशी को विजयी बनाने के लिए ग्रामीणों ने तन मन से मेहनत करने का विश्वास दिलाया।

लोकसभा चुनाव प्रवास कार्यक्रम के अन्तर्गत आयोजित जनसम्पर्क विधानसभा संयोजक एवं पूर्व विधायक अशोक नवलखा, विधानसभा प्रभारी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी, जिला प्रमुख भूपेन्द्र सिंह बडौली, पंचायत समिति प्रधान बगदीराम धाकड़, भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री एवं जिप सदस्य गब्बर सिंह अहीर, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह शक्तावत के साथ सतखण्डा ग्राम में पूर्वी मण्डल मंत्री रामेश्वर डांगी, शक्तिकेन्द्र संयोजक ललित सिंह, बूथ अध्यक्ष करण शर्मा, मनोज गुर्जर, मनोहर लाल जाट, संजय सरगरा, श्रवण सिंह, राहुल साहू, भावलिया ग्राम में पूर्व सरपंच निमत्तलाल मेनारिया, ललित कुमार मेहता, सुरेश मेहता, सुल्तान सिंह, दिनेश मेनारिया, फाचर अहीरान में पूर्व सरपंच ऊंकारलाल अहीर, दिनेश अहीर, पूर्वी मण्डल उपाध्यक्ष लोकेश सुथार, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष शैलेश अहीर, गणपत जाट, जीएसएस अध्यक्ष रामनारायण जाट, बडौली माधोसिंह में क्रय-विक्रय सहकारी समिति पूर्व अध्यक्ष कैलाश सिंह सोलंकी, नारायण सिंह सोलंकी, भूपालसागर के पूर्व प्रधान सुभाष सिंह, ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष गोपाल वैष्णव, शक्तिकेन्द्र प्रभारी सत्यप्रकाश मेनारिया, भगवतीलाल, केशुराम, पोकरलाल शम्भूलाल, रतनलाल डांगी, रामलाल, मुकेश मेनारिया, चांदमलाल मेनारिया, दीपक मेनारिया, नरसिंहगढ़ ग्राम में उपप्रधान जगदीश आंजना, कारूलाल आंजना, किसान मोर्चा अध्यक्ष पुष्कर धाकड़, शक्तिकेन्द्र संयोजक राजपाल सिंह कदमाली, पूर्व उपसरपंच प्यारचंद धाकड़, बूथ अध्यक्ष निर्भयराम धाकड़, भूरालाल बंजारा, कारूलाल मीणा, मनोहर सिंह मीणा, उप सरपंच प्रतिनिधी शंकर बंजारा, पप्पू लाल धाकड़, बाड़ी ग्राम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रत्नेश छाजेड़, पूर्व सरपंच बलवंत सिंह चपलोत, पूर्व पंस सदस्य कैलाश जाट, शांतिदास बैरागी, संजय चपलोत, मथुरालाल रावत, कैलाश जाट मकनपुरा, मुकेश जाट आदि सहित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों ने संवाद कर भाजपा को विजयी बनाने की अपील की।

*विधायक कृपलानी 16 अप्रैल को यहां करेगें जनसम्पर्क*

लोकसभा चुनाव प्रवास कार्यक्रम के अन्तर्गत विधायक कृपलानी 16 अप्रैल, मंगलवार को निम्बाहेड़ा विधानसभा के छोटीसादड़ी तहसील की ढ़ावटा, अखेपुर, सोमपुर कमोलिया, हरिसिंह जी का खेड़ा, बम्बोरा (तलाइ वाले घर), प्यार जी का खेड़ा, दुधी तलाई, राजलपुरा, प्रतापपुरा, गजपुरा, खेड़ी आर्य नगर, हडमतिया कुण्डाल, जीवनपुरा आदि गांवों में जनसम्पर्क करेगें।