संतों के व्यक्तित्व एवं इनकी कथाओं के माध्यम से सम्पूर्ण देश में धार्मिक भावनाओं का प्रवाह होता है- चतुर्वेदी

चित्तौड़गढ़/निम्बाहेड़ा। जीवन को सुखद और समृद्ध बनाना हो तो भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा के सखा भाव को स्वीकार कर जीवन पर्यंत मैत्री निभाएं, ताकि हर संकट में आपको ईश्वर का साथ मिल सके। संत महात्माओं के माध्ध्यम से देश में धार्मिक वातावरण का निर्माण होता है।

उक्त उद्गार भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी ने मंगलवार को नगर की न्यू हाउसिंग बोर्ड, अटल नगर में दिलीप सिंह दरबार एवं च. नारायण सिंह राठौड़ परिवार (ठी. बड़ी रुपाहेली) द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत कथा में व्यक्त किए।

नगर के न्यू हाउसिंग बोर्ड,अटल नगर में 25 अप्रैल से 1 मई तक दोपहर 2 बजे से सांय 5 बजे तक संगीतमय श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रतापगढ़ के प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित श्री महेश जी पंड्या के मुखारविंद से कथा का वाचन चल रहा है, जिसका श्रवण करने प्रतिदिन बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी श्रद्धालु स्त्री-पुरूष पहुंच रहे हैं।

कथा के दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, पूर्व नगर मंत्री वीरेश चपलोत, शक्तिकेन्द्र प्रभारी ओम नाथ, इंद्रा भाम्भी आदि ने संत श्री पंड्या से आर्शीवाद लिया।

इस अवसर पर चतुर्वेदी ने संत श्री पंड्या एवं आयोजक परिवार के प्रति आभार प्रकट कर उपस्थित जनों को सम्बोधित किया। कथा के दौरान संत श्री पांड्या द्वारा मधुर भजनों के गीतों पर पाण्डाल में उपस्थित श्रद्धालु महिला और पुरूष सहित बच्चों ने भी जमकर आनन्द लिया।