आज से बदल जाएगा मनरेगा कार्य पर श्रम का समय दी जानकारी धनेतकलां सरपंच भाटी ने 

चित्तौड़गढ़. तेज गर्मी के मद्देनजर एक मई से मनरेगा कार्यों पर श्रम के समय के परिवर्तन कर दिया गया है। सरपंच रणजीत सिंह भाटी ने बताया कि बुधवार से मनरेगा कार्यों का समय सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक हो जाएगा।

आज से बदल जाएगा मनरेगा कार्य पर श्रम का समय दी जानकारी धनेतकलां सरपंच भाटी ने 

आज से बदल जाएगा मनरेगा कार्य पर श्रम का समय

दी जानकारी धनेतकलां सरपंच भाटी ने 

चित्तौड़गढ़. तेज गर्मी के मद्देनजर एक मई से मनरेगा कार्यों पर श्रम के समय के परिवर्तन कर दिया गया है। धनेतकलां सरपंच रणजीत सिंह भाटी ने बताया कि बुधवार से मनरेगा कार्यों का समय सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक हो जाएगा।

पहले यह समय सुबह नौ से शाम पांच बजे तक था। कार्य स्थलों पर छाया-पानी की व्यवस्था की जिम्मेदारी पंचायत की रहेगी। मनरेगा अधिनियम 2005 की अनुसूची 1 के पैरा 19 के अनुसार 8 घंटे की कार्य अवधि मय एक घंटे ,गर्मी को देखते हुए योजनांतर्गत मनरेगा कार्य का समय सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक विश्राम काल रहित निर्धारित किया गया है। यह व्यवस्था 15 जुलाई तक जारी रहेगी। यदि कोई श्रमिक समूह समय से पूर्व निर्धारित टास्क के अनुसार कार्य पूर्ण कर लेता है तो वह कार्य का माप मेट के पास उपलब्ध मस्टररोल में अंकित टास्क में करवाने के उपरांत और समूह के मुखिया के हस्ताक्षर के बाद कार्य स्थल छोड़ सकते हैं।