सेन समाज द्वारा निकली शोभायात्रा का भाजपा नेताओं ने किया पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

निम्बाहेड़ा। रविवार को नगर में सेन समाज द्वारा संत शिरोमणि 1008 श्री सेन जी महाराज की 724 वीं जयंती महोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। नगर के होलिथड़ा क्षेत्र में स्थित सेन समाज के मंदिर से आरम्भ हुई शोभायात्रा का नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरने के दौरान जगह-जगह समाज जनों सहित स्वयंसेवी संगठनों के द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया

सेन समाज द्वारा निकली शोभायात्रा का भाजपा नेताओं ने किया पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

सेन समाज द्वारा निकली शोभायात्रा का भाजपा नेताओं ने किया पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

निम्बाहेड़ा। रविवार को नगर में सेन समाज द्वारा संत शिरोमणि 1008 श्री सेन जी महाराज की 724 वीं जयंती महोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। नगर के होलिथड़ा क्षेत्र में स्थित सेन समाज के मंदिर से आरम्भ हुई शोभायात्रा का नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरने के दौरान जगह-जगह समाज जनों सहित स्वयंसेवी संगठनों के द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

इसी क्रम में पूर्व स्वायत शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी की ओर से भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा पंचोली चौराहा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता हरिहर राव मराठा, नगर महामंत्री देवकरण समदानी, भाजयुमो नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, उपाध्यक्ष पुष्कर सोनी, मंत्री कुलदीप सिंह राठौड़, रवि कृपलानी, पार्षद जगदीश चंद्र माली, दीपक अग्रवाल, अंकित लखारा, अतुल सेठिया, अनुराग अग्रवाल, मनोहर पंचोली, संजय सिंघवी, अर्जुन सोनी, श्याम लाल तेली सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता उपस्थित रहे।

भाजपा नेताओं ने शोभायात्रा में रथ में विराजमान भगवान संत शिरोमणि 1008 श्री सेन जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।