संतों के व्यक्तित्व एवं इनकी कथाओं के माध्यम से सम्पूर्ण देश में धार्मिक भावनाओं का प्रवाह होता है- विधायक कृपलानी

निम्बाहेड़ा। संत महात्माओं के द्वारा इन कथाओं के माध्यम से देश में धार्मिक वातावरण का निर्माण होता है। कृपलानी ने कहा कि यह उसी की परिणीति है, जिसके कारण पांच सौ वर्ष पुराना संघर्ष समाप्त हुआ तथा राम मंदिर का निर्माण होकर आज हम सब के आराध्य प्रभु श्री राम भव्य मंदिर में विराजमान हैं।

*मांगरोल में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में कथा श्रवण का लिया आनंद*

निम्बाहेड़ा। संत महात्माओं के द्वारा इन कथाओं के माध्यम से देश में धार्मिक वातावरण का निर्माण होता है। कृपलानी ने कहा कि यह उसी की परिणीति है, जिसके कारण पांच सौ वर्ष पुराना संघर्ष समाप्त हुआ तथा राम मंदिर का निर्माण होकर आज हम सब के आराध्य प्रभु श्री राम भव्य मंदिर में विराजमान हैं।

उक्त विचार पूर्व स्वायत शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने मांगरोल गांव में अरविंद कार्तिक जाट एवं परिवार द्वारा आयोजित सप्त दिवसीय श्रीमद भागवत कथा के दौरान व्यक्त किए।

कृपलानी ने कहा कि इन कथाओं को मात्र सुनना ही पर्याप्त नहीं है, हमें इनको अपने जीवन मे भी उतारना होगा, तभी हम जीवन मे सफलता की ओर आगे बढ़ सकते हैं। कृपलानी ने कहा कि हमारा देश धर्म प्रधान देश है और आजादी के कई वर्षों के बाद हमारे धार्मिक स्थलों का विकास हो रहा है और सन्तों के द्वारा दिये जा रहे आशीर्वचनों के प्रभाव से शीघ्र ही काशी में विश्वनाथ एवं मथुरा में श्रीकृष्ण मंदिर का भी भव्य निर्माण होगा।

कथा आयोजक अरविंद जाट ने बताया कि 10 मई से प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रसिद्ध कथा वाचक पं. श्री शैलेन्द्र कुमार जी शर्मा के मुखारविंद से श्रीमद भागवत कथा का वाचन किया जा रहा है। इसके साथ ही सुश्री शिवानी शर्मा के द्वारा प्रति रात्रि नानी बाई का मायरा का वाचन रात्रि 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक किया जा रहा है।

श्रीमद भागवत कथा के दौरान विधायक कृपलानी ने व्यासपीठ पर विराजित पं. श्री शैलेन्द्र शर्मा का उपरना ओढाकर अभिनंदन किया, वहीं पं. शर्मा सहित कथा आयोजकों ने अतिथियों का उपरना ओढाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर विधायक कृपलानी के साथ भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री एवं जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष गब्बर सिंह अहीर, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक जाट, गंगरार पंचायत समिति के पूर्व प्रधान देवीलाल जाट, पूर्व सरपंच राजपाल सिंह कदमाली, पूर्व सरपंच अशोक जाट मांगरोल, आदि मौजूद रहे।