श्री जोगणिया माता गुरुकुल में वेद शिक्षा हेतु नवीन  प्रवेश पूर्णतया निःशुल्क रुप से शुरू हो चुके हैं

चित्तौड़गढ़।आप सभी को जानकर हर्ष होगा कि श्री जोगणियां माता शक्तिपीठ प्रबन्ध एवं विकास संस्थान द्वारा संचालित श्री जोगणियां माता शक्तिपीठ वेद विद्यालय ग्राम जोगणियां माता जी, तहसील बेगु, जिला चित्तौड़गढ़, राजस्थान 312023 (महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान उज्जैन शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार से संबद्धता प्राप्त) में शैक्षणिक सत्र 2024 25 में प्रथम वर्ष हेतु नवीन प्रवेश लिए जा रहे हैं।

जो कोई भी अभिभावक अपने पुत्र को वेदों का अध्ययन करवाना चाहते है उनसे निवेदन है कि दिनांक 16 मई 2024 से दिनांक 28 मई 2024 के मध्य श्री जोगणियां माता शक्तिपीठ वेद विद्यालय में पधारकर प्रवेश फार्म प्राप्त कर जमा करवा दें। उसके उपरांत कमेटी के द्वारा निर्धारित दिनांक 02 जून 2024 को नवीन छात्रों की प्रवेश परीक्षा ली जाएगी। उसमे उत्तीर्ण होने पर ही वेद विद्यालय में प्रवेश दिया जाएगा।

प्रवेश हेतु योग्यताएं

1. छात्र कक्षा 5 वी उत्तीर्ण होना चाहिए।

2. 9 वर्ष से 12 वर्ष के मध्य आयु होनी चाहिए।

3. आधारकार्ड, जन्मप्रमाण पत्र, कक्षा 5 उत्तीर्ण अंक सूची, (फोटो काफी साथ में लाए) पासपोर्ट साइज फोटो इत्यादि लाना अनिवार्य है।

नोट :- अध्ययन हेतु किसी भी प्रकार का कोई भी शुल्क नहीं है। श्री जोगणियां माता शक्तिपीठ प्रबन्ध एवं विकास संस्थान की तरफ से आवास, भोजन, अध्ययन व्यवस्था निशुल्क है।

संपर्क सूत्र :- 7728817335, 9079804372, 9001134606, 9828547412,

Satych. Joshi. अध्यक्ष श्री जोगणियां माता शक्तिपीठ प्रबन्ध

एवं विकास संस्थान धारला तह. बेगूँ, जिला-चित्तौड़गढ़ (राज.)