कपासन थाना पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्यवाही*6.28 ग्राम स्मैक सहित एक गिरफ्तार
चित्तौड़गढ़, 21 मई। कपासन थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के ख़िलाफ़ कार्यवाही करते हुए 6.28 ग्राम स्मैक जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है | समस्त थानाधिकारियों को अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु विशेष दिशा-निर्देश दिये गये है | इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) पर्वत सिंह, वृताधिकारी अधिकारी कपासन अनिल सारण के निर्देशन में थानाधिकारी रतन सिंह पुलिस निरीक्षक व लादु लाल उप निरीक्षक ने जाप्ते सहित संध्याकालीन गस्त के दौरान अनाज मंडी कपासन के पास एक संदिग्ध व्यक्ति के कब्जे से 6.28 ग्राम अवैध स्मैक जब्त कर आरोपी कपासन निवासी रमेश उर्फ मोडीराम पुत्र इन्द्रमल आचार्य को गिरफ्तार कर लिया है |
पुलिस थाना कपासन पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।