रामस्नेही महिला मंडल द्वारा महाशिवपुराण कथा 28 जनवरी से
रामस्नेही महिला मंडल रामद्वारा कपासन की ओर से 28 जनवरी से सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। बस स्टैंड पर स्थित श्री राम द्वारा के दुल्है दयाल संत्सग भवन में अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के संत चेतनरामजी महाराज प्रतिदिन दोपहर एक बजे से अपराह्न पांच बजे तक शिव महापुराण कथा का संगीतमय रसपान कराएंगे। कथा के शुभारंभ पर 28 जनवरी को प्रातः ग्यारह बजे कल्याणरायजी मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। चार फरवरी को राम चरणजी महाराज की जयंती भी मनाई जाएगी।