स्वामी विवेकानंद युवा मंडल मेवदा के स्वयं सेवकों ने किया जन जागृति अभियान का आगाज

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान के लिए स्वामी विवेकानंद युवा मंडल मेवदा के स्वयं सेवकों ने किया जन जागृति अभियान का आगाज
!
भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा संचालित नेहरू युवा केंद्र चित्तौड़गढ़ के कपासन ब्लॉक के एनवाईसी धर्मराज जाट के निर्देशन में स्वामी विवेकानंद युवा मंडल मेवदा के अध्यक्ष शोभा लाल जाट ने बताया कि स्थानीय मंडल द्वारा क्षेत्र में घर घर जाकर आजादी की 75 वी वर्षगांठ पर "आजादी का अमृत महोत्सव"कार्यक्रम मनाया जा रहा है जिसके तहत प्रत्येक घर पर तिरंगा झंडा लगे तथा तिरंगा झंडा स्थानीय डाकघर में उपलब्ध है इसकी जानकारी ग्राम वासियों को दी जा रही है, इस अवसर पर मंडल के कोषाध्यक्ष प्रकाश जाट भिचर, देवी लाल जी जाट, पन्ना लाल प्रजापत , किशन लाल जाट, पुरण मल वैष्णव, नानु राम सुथार, गणेश बा जाट, गोवर्धन लाल जाट, आदि उपस्थित थे